बलिया: छह माह पहले किशोरी को भगाने का आरोप, शिकायत करने पर परिवार को मिली जान से मारने की धमकी

बांसडीह (बलिया)। बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग किशोरी को छह माह पहले बहला-फुसलाकर भगाने और शिकायत करने पर उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार ने डर के चलते इतने दिनों तक पुलिस से शिकायत नहीं की। अब किशोरी के पिता ने हिम्मत जुटाकर थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित पिता ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि मऊ जिले के घोसी थाना क्षेत्र के रघौली निवासी कौशल करीब छह माह पहले उसकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया। आरोप है कि युवक ने पुलिस से शिकायत करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी थी।

यह भी पढ़े - बलिया: सिलाई सीखने गई युवती लापता, मोबाइल फोन भी बंद; पुलिस तलाश में जुटी

धमकी के डर से परिवार अब तक पुलिस के पास जाने की हिम्मत नहीं जुटा सका। आखिरकार किशोरी के पिता ने थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

थानाध्यक्ष राजेश बहादुर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच उपनिरीक्षक नवीन कुमार श्रीवास्तव को सौंपी गई है। किशोरी की बरामदगी के लिए पुलिस प्रयास कर रही है।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.