बलिया: तीन बच्चों के पिता ने फंदे से लटककर दी जान, घर में मचा कोहराम

खेजुरी (बलिया)। खेजुरी थाना क्षेत्र के खेजुरी गांव में तीन बच्चों के पिता ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। युवक ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया, फिलहाल इसकी वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।

मृतक की पहचान नंदू कुमार गुप्ता (30) पुत्र कृष्णा कुमार के रूप में हुई है। उनका घर खेजुरी-मनियर मोड़ से आगे स्थित है। परिवार घर से ही नमकीन और ब्रेड की एजेंसी चलाता है।

यह भी पढ़े - बलिया: छात्रा से छेड़खानी का विरोध करने पर घर में घुसकर परिवार से मारपीट, महिला से अभद्रता का आरोप

परिजनों के मुताबिक, घर में सब कुछ सामान्य था। बारिश के कारण नंदू घर पर ही थे। वह एक कमरे में सोने चले गए थे। सुबह करीब 10 बजे तक जब कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो परिवार के लोगों ने उन्हें आवाज लगाई। अंदर से कोई जवाब नहीं मिलने पर खिड़की से झांककर देखा गया तो नंदू का शव पंखे के हुक से लटका मिला।

घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.