बलिया: किशोरी के अपहरण का आरोप, दो भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज; तलाश में जुटी पुलिस

बांसडीह (बलिया)। बांसडीह कोतवाली क्षेत्र से एक किशोरी के अपहरण का मामला सामने आया है। किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस किशोरी की बरामदगी के लिए प्रयास कर रही है।

पीड़िता की मां ने पुलिस को दी गई शिकायत में आरोप लगाया है कि शुक्रवार को उनकी बेटी किसी काम से घर से बाहर गई थी। इसी दौरान हरदतपुर निवासी संपति यादव और उसके भाई विट्टू यादव ने कथित तौर पर योजनाबद्ध तरीके से उसका अपहरण कर लिया।

यह भी पढ़े - बलिया: 20 साल से फरार खाद्यान्न घोटाले का आरोपी गिरफ्तार, रिश्तेदार के घर छिपकर रह रहा था कोटेदार

महिला का आरोप है कि घटना के संबंध में आरोपियों से पूछताछ करने पर वे गाली-गलौज करने लगे और जान से मारने की धमकी देने लगे।

किशोरी की बरामदगी के लिए पुलिस ने लगाई टीम

प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि मां की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। किशोरी की बरामदगी के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई है। मामले की जांच की जा रही है।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया: किशोरी के अपहरण का आरोप, दो भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज; तलाश में जुटी पुलिस बलिया: किशोरी के अपहरण का आरोप, दो भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज; तलाश में जुटी पुलिस
बांसडीह (बलिया)। बांसडीह कोतवाली क्षेत्र से एक किशोरी के अपहरण का मामला सामने आया है। किशोरी की मां की तहरीर...
बलिया में पंचायत चुनाव के ओबीसी आरक्षण पर मंथन, समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग ने आंकड़ों की समीक्षा की
UP Politics : अमित शाह के बयान पर अरविंद सिंह गोप का पलटवार, बोले- 2027 में अखिलेश यादव बनेंगे मुख्यमंत्री
लखनऊ ट्रिपल मर्डर केस: 25 हजार का इनामी राजेश शुक्ला गिरफ्तार, अब तक 7 आरोपी पकड़े गए
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 15 वरिष्ठ IAS अधिकारियों के कार्यभार बदले, शशि प्रकाश गोयल को नागरिक उड्डयन का अतिरिक्त प्रभार
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.