लखनऊ ट्रिपल मर्डर केस: 25 हजार का इनामी राजेश शुक्ला गिरफ्तार, अब तक 7 आरोपी पकड़े गए

लखनऊ। सआदतगंज के चर्चित ट्रिपल मर्डर केस में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वारदात के बाद से फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी राजेश शुक्ला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। राजेश मुख्य आरोपी ऋषभ शुक्ला का चाचा है। इस हत्याकांड में पुलिस अब तक सात आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि मुख्य आरोपी की बहन की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है।

चबूतरे और कार पार्किंग के विवाद में हुई थी फायरिंग

घटना 26 अक्टूबर को नौबस्ता ब्राह्मण टोला में हुई थी। बरगद के पेड़ के पास चबूतरा बनाने और गाड़ी खड़ी करने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद शुरू हुआ था। देखते ही देखते कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया।

यह भी पढ़े - इस दिवाली हल्दीराम के खास फेस्टिव गिफ्टिंग कलेक्शन के साथ बांटें खुशियां

आरोप है कि मर्चेंट नेवी के पूर्व अधिकारी और शूटिंग में गोल्ड मेडलिस्ट ऋषभ शुक्ला ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस गोलीबारी में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई थी।

शादी की खुशियों के बीच पसरा मातम

इस गोलीकांड में सचिवालय से सेवानिवृत्त शिवाजी तिवारी, उनके भाई शिवेंद्र तिवारी और शिवाजी के 30 वर्षीय बेटे सुयश तिवारी की जान चली गई थी।

सुयश की शादी 5 दिसंबर को होने वाली थी। घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं, लेकिन इस घटना ने परिवार की खुशियां मातम में बदल दीं।

परिजनों ने की सभी आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

घटना के बाद से इलाके में आक्रोश है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि गिरफ्तार राजेश शुक्ला पहले भी जिलाबदर रह चुका है। परिजनों ने पुलिस प्रशासन से सभी आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और फरार चल रही आरोपी की बहन को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।

फिलहाल सआदतगंज इलाके में एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश और मामले की आगे की जांच में जुटी है।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया में पंचायत चुनाव के ओबीसी आरक्षण पर मंथन, समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग ने आंकड़ों की समीक्षा की बलिया में पंचायत चुनाव के ओबीसी आरक्षण पर मंथन, समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग ने आंकड़ों की समीक्षा की
बलिया। आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) को उचित राजनीतिक प्रतिनिधित्व देने और आरक्षण की स्थिति का...
UP Politics : अमित शाह के बयान पर अरविंद सिंह गोप का पलटवार, बोले- 2027 में अखिलेश यादव बनेंगे मुख्यमंत्री
लखनऊ ट्रिपल मर्डर केस: 25 हजार का इनामी राजेश शुक्ला गिरफ्तार, अब तक 7 आरोपी पकड़े गए
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 15 वरिष्ठ IAS अधिकारियों के कार्यभार बदले, शशि प्रकाश गोयल को नागरिक उड्डयन का अतिरिक्त प्रभार
गाजीपुर में ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत; एक साथ उठीं अर्थियां
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.