बलिया: जानलेवा हमले के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, मारपीट में इस्तेमाल लाठी-डंडे बरामद

सहतवार (बलिया)। सहतवार थाना पुलिस ने जानलेवा हमले के मामले में वांछित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर मारपीट में इस्तेमाल किए गए तीन लाठी-डंडे भी बरामद किए हैं। आवश्यक कार्रवाई के बाद तीनों को न्यायालय चालान भेज दिया गया।

पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार को वादी ने सहतवार थाने में तहरीर देकर बताया कि उसके घर के पास त्रिपाल से बनी झुग्गी-झोपड़ी में उसके बड़े भाई की भैंस बंधी थी। आरोप है कि इसी दौरान गांव के राजेश वर्मा पुत्र जवाहिर वर्मा, अरविंद वर्मा, मुन्ना वर्मा, मनोज वर्मा और कुछ महिलाएं वहां पहुंचीं और झोपड़ी में तोड़फोड़ करते हुए गाली-गलौज करने लगीं। विरोध करने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी।

यह भी पढ़े - गाजीपुर में ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत; एक साथ उठीं अर्थियां

वादी के अनुसार, जब परिवार के लोगों ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसके बड़े भाई, भतीजे, बेटे, भाभी और उस पर जान से मारने की नीयत से लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस घटना में सभी लोग घायल हो गए।

तहरीर के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 3(5), 109(1), 115(2), 324(2), 352 और 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

इसी क्रम में शनिवार को उपनिरीक्षक साहब यादव पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। तभी मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने राजेश वर्मा पुत्र जवाहिर वर्मा, मुन्ना वर्मा पुत्र सुरेश वर्मा और अरविंद वर्मा पुत्र सुरेश वर्मा (निवासी कुशहर, थाना सहतवार, बलिया) को जीन बाबा मंदिर परिसर के पास से गिरफ्तार कर लिया।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.