बलिया: हत्या के प्रयास का 25 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार, उधार के तीन लाख रुपये मांगने पर चाकू से हमले का आरोप

दुबहड़ (बलिया)। दुबहड़ थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित 25 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त पंकज सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रविवार को उसे जनेश्वर मिश्र सेतु के पास ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे अंडरपास से पकड़ा। आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय चालान भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, शिवपुर दियर नई बस्ती निवासी आशुतोष प्रताप सिंह ने थाने में तहरीर देकर अपने दोस्त पंकज सिंह पुत्र स्व. श्रीकृष्ण सिंह उर्फ मटुक सिंह पर हमला करने का आरोप लगाया था।

यह भी पढ़े - बलिया: किशोरी के अपहरण का आरोप, दो भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज; तलाश में जुटी पुलिस

शिकायतकर्ता का कहना था कि पंकज सिंह की बेटी की सगाई 18 जुलाई 2026 को बलिया में होनी थी। इसके लिए पंकज ने उससे एक सप्ताह के लिए तीन लाख रुपये उधार लिए थे। उसने सरकारी काम का भुगतान मिलते ही रकम लौटाने का भरोसा दिया था। आरोप है कि एक माह बाद जब आशुतोष ने अपने रुपये वापस मांगे तो पंकज टालमटोल करने लगा।

आशुतोष के मुताबिक, 10 अक्टूबर 2026 की शाम करीब सात बजे उसने पंकज को फोन किया। पंकज ने रात आठ बजे अपने घर आने पर रुपये देने की बात कही। इसके बाद आशुतोष रात करीब 8:15 बजे उसके घर पहुंचा। आरोप है कि उस समय पंकज दो अन्य लोगों के साथ कमरे में बैठकर शराब पी रहा था। आशुतोष को देखते ही वे गाली-गलौज करने लगे।

विरोध करने पर आरोपियों ने कथित तौर पर चाकू से हमला कर दिया। बचकर भागने के दौरान आशुतोष की गर्दन के पिछले हिस्से में चाकू लग गई। आरोप है कि इसके बाद शराब की बोतल से भी वार किया गया। गंभीर रूप से घायल आशुतोष को पड़ोसी अपनी कार से जिला अस्पताल बलिया ले गए, जहां से उसे वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर दुबहड़ थाने में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। इसी क्रम में रविवार को उपनिरीक्षक राजकुमार और राजबहादुर सिंह पुलिस टीम के साथ आरोपी की तलाश कर रहे थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने पंकज सिंह को जनेश्वर मिश्र सेतु के पास ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे अंडरपास से गिरफ्तार कर लिया।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया: हत्या के प्रयास का 25 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार, उधार के तीन लाख रुपये मांगने पर चाकू से हमले का आरोप बलिया: हत्या के प्रयास का 25 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार, उधार के तीन लाख रुपये मांगने पर चाकू से हमले का आरोप
दुबहड़ (बलिया)। दुबहड़ थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित 25 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त पंकज...
बलिया: जमीन विवाद में 61 हजार रुपये लेने के आरोप में दरोगा और मुख्य आरक्षी निलंबित
बलिया: सरयू नदी की कटान से परेशान ग्रामीण करेंगे तहसील का अनिश्चितकालीन घेराव
बलिया: छह माह पहले किशोरी को भगाने का आरोप, शिकायत करने पर परिवार को मिली जान से मारने की धमकी
बलिया: जानलेवा हमले के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, मारपीट में इस्तेमाल लाठी-डंडे बरामद
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.