गाजीपुर में ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत; एक साथ उठीं अर्थियां

बलिया। इलाज के लिए स्कॉर्पियो से वाराणसी जा रहे मां-बेटे की गाजीपुर में ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे पर हुए भीषण सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे में घायल तीन लोगों में से एक ने गुरुवार को उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इस तरह दुर्घटना में मरने वालों की संख्या तीन हो गई। मां और बेटे की अर्थी एक साथ उठी तो गांव का माहौल गमगीन हो गया। जयराम उपाध्याय ने कांपते हाथों से अपनी पत्नी और बेटे को मुखाग्नि दी।

इलाज के लिए वाराणसी जा रहे थे मां-बेटे

नरहीं थाना क्षेत्र के नरहीं गांव निवासी जयराम उपाध्याय का बेटा अनमोल उर्फ बिट्टू अपनी मां क्षमा उपाध्याय को इलाज के लिए स्कॉर्पियो से वाराणसी ले जा रहा था। वाहन में अनमोल के मामा रत्नेश मिश्रा (40), रिश्तेदार मनोज चौबे (42) और रत्नेश के चालक रमेश वर्मा (32) भी सवार थे। स्कॉर्पियो रमेश वर्मा चला रहे थे।

यह भी पढ़े - बलिया: छात्रा से छेड़खानी का विरोध करने पर घर में घुसकर परिवार से मारपीट, महिला से अभद्रता का आरोप

परिजनों के मुताबिक, सभी लोग बुधवार रात करीब 9:30 बजे नरहीं से वाराणसी के लिए रवाना हुए थे। रात करीब 10:30 बजे गाजीपुर के जंगीपुर थाना क्षेत्र के शेखपुर के पास ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे पर स्कॉर्पियो अनियंत्रित हो गई।

रेलिंग तोड़कर 30 फीट नीचे गिरी स्कॉर्पियो

तेज रफ्तार स्कॉर्पियो लोहे की रेलिंग तोड़ते हुए करीब 30 फीट नीचे जा गिरी। हादसे में क्षमा उपाध्याय और उनके बेटे अनमोल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रत्नेश मिश्रा, मनोज चौबे और रमेश वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया और मां-बेटे के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गुरुवार को दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया गया।

वाराणसी में इलाज के दौरान तीसरे घायल ने तोड़ा दम

हादसे में घायल मनोज चौबे की भी गुरुवार को वाराणसी में उपचार के दौरान मौत हो गई। इसके बाद दुर्घटना में जान गंवाने वालों की संख्या तीन हो गई।

उधर, नरहीं गांव में मां-बेटे की एक साथ अर्थी उठने से हर आंख नम हो गई। जयराम उपाध्याय ने अपनी पत्नी क्षमा और बेटे अनमोल को अंतिम विदाई देते हुए मुखाग्नि दी। इस दर्दनाक घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया में पंचायत चुनाव के ओबीसी आरक्षण पर मंथन, समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग ने आंकड़ों की समीक्षा की बलिया में पंचायत चुनाव के ओबीसी आरक्षण पर मंथन, समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग ने आंकड़ों की समीक्षा की
बलिया। आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) को उचित राजनीतिक प्रतिनिधित्व देने और आरक्षण की स्थिति का...
UP Politics : अमित शाह के बयान पर अरविंद सिंह गोप का पलटवार, बोले- 2027 में अखिलेश यादव बनेंगे मुख्यमंत्री
लखनऊ ट्रिपल मर्डर केस: 25 हजार का इनामी राजेश शुक्ला गिरफ्तार, अब तक 7 आरोपी पकड़े गए
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 15 वरिष्ठ IAS अधिकारियों के कार्यभार बदले, शशि प्रकाश गोयल को नागरिक उड्डयन का अतिरिक्त प्रभार
गाजीपुर में ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत; एक साथ उठीं अर्थियां
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.