- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- बलिया: सरयू नदी की कटान से परेशान ग्रामीण करेंगे तहसील का अनिश्चितकालीन घेराव
बलिया: सरयू नदी की कटान से परेशान ग्रामीण करेंगे तहसील का अनिश्चितकालीन घेराव
बांसडीह (बलिया)। क्षेत्र के महाराजपुर गांव में सरयू नदी की लगातार हो रही कटान को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। कटान रोकने और प्रभावित परिवारों को राहत दिलाने की मांग को लेकर ग्रामीण 2 नवंबर, सोमवार को पदयात्रा निकालकर बांसडीह तहसील मुख्यालय पहुंचेंगे और अनिश्चितकालीन घेराव करेंगे।
उनका कहना है कि कई बार शासन-प्रशासन का ध्यान इस गंभीर समस्या की ओर दिलाया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इसी के विरोध में ग्रामीणों ने पदयात्रा निकालकर तहसील का घेराव करने का निर्णय लिया है।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, ग्रामीण सोमवार सुबह सात बजे महाराजपुर गांव से पदयात्रा शुरू करेंगे। सहतवार होते हुए दोपहर करीब 12 बजे बांसडीह तहसील मुख्यालय पहुंचेंगे।
रविवार को महाराजपुर गांव में हुई बैठक में ग्रामीणों ने मांग की कि सरयू नदी की कटान रोकने के लिए तत्काल प्रभावी और स्थायी उपाय किए जाएं। साथ ही कटान से प्रभावित किसानों को उचित राहत और मुआवजा दिया जाए।
