बलिया में साढ़े तीन साल की मासूम से रेप की कोशिश, लोगों में आक्रोश।

बलिया: गड़वार थाना क्षेत्र के एक गांव में साढ़े तीन साल की बच्ची को बहला-फुसलाकर खेत में ले जाकर दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है.

बलिया: गड़वार थाना क्षेत्र के एक गांव में साढ़े तीन साल की बच्ची को बहला-फुसलाकर खेत में ले जाकर दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है. लड़की की मां की शिकायत पर पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है. घटना को लेकर लोगों में आक्रोश है.

गड़वार थाना क्षेत्र के एक गांव में साढ़े तीन साल की बच्ची दरवाजे पर खेल रही थी। इसी दौरान एक गांव का 25 वर्षीय युवक उसे टॉफी दिखाकर फुसलाया और खेत में ले गया। उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। बच्ची जोर-जोर से चिल्लाने लगी तो आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। इससे पहले आरोपी भाग गए। पीड़िता की मां ने इसकी सूचना गड़वार पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा। मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.

यह भी पढ़े - बलिया: छात्र की मौत के मामले में प्रभारी प्रधानाध्यापक समेत तीन शिक्षक गिरफ्तार

प्रभारी निरीक्षक आरके सिंह ने बताया कि किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास किया जा रहा था। मां की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है. जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है.

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया में रोहित पाण्डेय हत्याकांड: दो अभियुक्तों को 14-14 वर्ष का सश्रम कारावास, 87 हजार रुपये जुर्माना बलिया में रोहित पाण्डेय हत्याकांड: दो अभियुक्तों को 14-14 वर्ष का सश्रम कारावास, 87 हजार रुपये जुर्माना
बलिया। जिले में हत्या के एक मामले में न्यायालय ने दो अभियुक्तों को 14 वर्ष के सश्रम कारावास और कुल...
प्रेमनाथ जी की 100वीं जयंती पर ज़ी क्लासिक पेश करेगा ‘अमर प्रेमनाथ’, याद की जाएगी दिग्गज अभिनेता की फिल्मी विरासत
धनतेरस पर ‘हमारी राधा’ की अभिनेत्री सिमरन कौर बोलीं, “प्यार से परिपूर्ण घर ही असली दौलत है”
बचपन की दिवाली की यादों में खोए सोनी सब के कलाकार, भाई-बहनों के साथ जश्न से लेकर घर की सजावट तक साझा किए खास पल
‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ में दोहरी भूमिका निभाने पर मुस्कान बामने बोलीं, “शॉन और शनाया के बीच स्विच करना कई बार चुनौतीपूर्ण था”
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.