बलिया: राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में वैना विद्यालय के छह मेधावियों ने लहराया परचम

Ballia News: राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा 2025 में शिक्षा क्षेत्र हनुमानगंज के कम्पोजिट विद्यालय वैना के छह मेधावी छात्रों ने शानदार प्रदर्शन कर सफलता हासिल की है। खास बात यह है कि सभी छात्रों की रैंक टॉप 50 में रही। उनकी इस उपलब्धि पर शिक्षकों ने मिठाई खिलाकर और माला पहनाकर सम्मानित किया। साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनका मनोबल बढ़ाया, ताकि वे आगे भी सफलता की इस कड़ी को जारी रख सकें।

हर साल आयोजित होने वाली इस प्रतिष्ठित परीक्षा में इस बार जनपद के 251 छात्र-छात्राओं ने सफलता प्राप्त की है। इनमें कम्पोजिट विद्यालय वैना के अर्चना साहनी, आलोक गिरि, विनय कुमार, प्रीति गुप्ता, अनीश कुमार भारती और गोरख कुमार भी शामिल हैं। विद्यालय के इन होनहार छात्रों की उपलब्धि पर शिक्षकों में हर्ष का माहौल है।

यह भी पढ़े - बलिया: आठ माह पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, पांच नामजद समेत छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापक अंजना श्रीवास्तव समेत सहायक अध्यापक सरवत अफरोज, संध्या सिंह, ममता सिन्हा, धीरेन्द्र राय, कुमार प्रशांत, प्रीतम गुप्ता और अरमान अली ने छात्रों को उपहार देकर सम्मानित किया और उनकी मेहनत की सराहना की।

खबरें और भी हैं

Latest News

Lucknow Chhath Puja 2026: लक्ष्मण मेला मैदान में 43वें छठ महापर्व का भव्य आयोजन, सीएम योगी ने गोमती में दिया अर्घ्य Lucknow Chhath Puja 2026: लक्ष्मण मेला मैदान में 43वें छठ महापर्व का भव्य आयोजन, सीएम योगी ने गोमती में दिया अर्घ्य
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में गोमती नदी के तट स्थित लक्ष्मण मेला मैदान में अखिल भारतीय भोजपुरी समाज...
Chhath Puja News: पीलीभीत में अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर व्रती महिलाओं ने की छठी मइया की आराधना
Ballia News: दरोगा संदीप प्रजापति आत्महत्या मामले में युवती गिरफ्तार, पत्नी की तहरीर पर पुलिस की कार्रवाई
Ballia News: ट्रेन की चपेट में आने से चितबड़ागांव थाने के 28 वर्षीय एसआई संदीप कुमार प्रजापति की मौत
Ballia Road Accident News: नगरा में पेड़ से टकराई कार, आईआईएम के असिस्टेंट मैनेजर समेत चार दोस्तों की मौत
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.