- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- बलिया में भीषण Road Accident : पिकअप की टक्कर से मां-बेटे की दर्दनाक मौत, मचा कोहराम
बलिया में भीषण Road Accident : पिकअप की टक्कर से मां-बेटे की दर्दनाक मौत, मचा कोहराम
On
बलिया : उभांव थाना क्षेत्र के तिरनई गांव के पास तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से बाइक सवार मां-बेटे की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने पिकअप को अपने कब्जे में ले लिया है। वहीं, परिवार में कोहराम मच गया है।
शादी के सिलसिले में गांव आया था उमेश
ग्रामीणों की मानें तो उमेश अपने तीन भाईयों में सबसे छोटा था। तीनों भाई गुजरात में ही प्राइवेट नौकरी करते थे। इधर, उमेश अपने शादी के सिलसिले में गांव आया था। वह बुधवार को रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के कैथी गांव स्थित ननिहाल से अपनी मां को लेकर गांव आ रहा था, लेकिन होनी को कुछ और मंजूर था। उमेश के परिवार वालों मे बताया कि उमेश की शादी की बात चल रही थी। दो दिन बाद लड़की वाले उसे देखने आ रहे थे।
खबरें और भी हैं
Latest News
02 Sep 2026 19:21:52
बलिया: जिले में मौसम विभाग द्वारा अत्यधिक वर्षा की संभावना को देखते हुए बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर 3 सितंबर...
स्पेशल स्टोरी
25 Jun 2026 08:16:44
भारत विश्व के सबसे युवा देशों में शामिल है। देश की बड़ी आबादी 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग की...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
