Ballia News : ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौके पर मौत

बलिया : मऊ-बलिया रेलखंड पर जिगनी खास रेलवे क्रॉसिंग के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। यह घटना गुरुवार सुबह की बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार जिगनी खास रेलवे क्रॉसिंग के पश्चिमी फाटक से करीब 100 मीटर दूर एक युवक शाहगंज-बलिया पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आ गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़े - बलिया के इस ग्राम प्रधान पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज, नाम और जन्मतिथि बदलने का आरोप

घटना की सूचना मिलने पर जीआरपी और गड़वार थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

फिलहाल मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। युवक ट्रेन की चपेट में कैसे आया, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.