- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- छात्रा से कथित दुष्कर्म के प्रयास में आरोपी प्रधानाध्यापक निलंबित
छात्रा से कथित दुष्कर्म के प्रयास में आरोपी प्रधानाध्यापक निलंबित
बलिया। शिक्षा क्षेत्र नवानगर के एक प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक को छात्रा से कथित अनुचित हरकत के मामले में निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार सिंह ने खंड शिक्षा अधिकारी की जांच रिपोर्ट के आधार पर की।
पुलिस ने आरोपी प्रधानाध्यापक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए शिक्षा विभाग ने भी जांच शुरू की थी।
खंड शिक्षा अधिकारी की रिपोर्ट में प्रथम दृष्टया आरोप गंभीर पाए जाने पर बेसिक शिक्षा अधिकारी ने प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया। आदेश के अनुसार, निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय खंड शिक्षा अधिकारी, नवानगर कार्यालय रहेगा।
साथ ही उनके विरुद्ध उत्तर प्रदेश सरकारी सेवक (अनुशासन एवं अपील) नियमावली-1999 के तहत विभागीय कार्रवाई की जाएगी और जल्द ही आरोप पत्र जारी किया जाएगा।
घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। अभिभावकों और ग्रामीणों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
