- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- मेरठ
- Meerut News : जमीन विवाद में बेटे ने पिता की गोली मारकर हत्या, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार
Meerut News : जमीन विवाद में बेटे ने पिता की गोली मारकर हत्या, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार
मेरठ : उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के जानी थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक व्यक्ति ने अपने पिता की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि जमीन को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि ऐजाज ने करीब 4.5 बीघा जमीन बेचकर रकम अपने खाते में जमा कर ली थी, जिसे लेकर रियाज अपने हिस्से की मांग कर रहा था। इसी विवाद में उसने वारदात को अंजाम दिया।
घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था। इस संबंध में जानी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया और पुलिस ने कार्रवाई करते हुए धौलड़ी बम्बा के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी के पास से हत्या में प्रयुक्त .32 बोर की लाइसेंसी पिस्तौल, दो कारतूस और घटना में इस्तेमाल की गई कार बरामद की है।
पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
