- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- Ballia News : लाइन जोड़ने के बदले पैसे मांगने का ऑडियो वायरल, लाइनमैन पर लगे गंभीर आरोप
Ballia News : लाइन जोड़ने के बदले पैसे मांगने का ऑडियो वायरल, लाइनमैन पर लगे गंभीर आरोप
बलिया : विद्युत वितरण खंड बांसडीह के एक लाइनमैन पर बिजली लाइन जोड़ने के एवज में उपभोक्ता से पैसे मांगने का आरोप लगा है। इस मामले में लाइनमैन और उपभोक्ता के बीच बातचीत का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, वायरल ऑडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
मामले का खुलासा तब हुआ जब पीड़ित उपभोक्ता ने विद्युत विभाग के व्हाट्सएप ग्रुप में लाइनमैन और अपने बीच हुई बातचीत का ऑडियो साझा कर दिया।
वायरल ऑडियो में कथित तौर पर लाइनमैन उपभोक्ता से अभद्र भाषा में बात करते हुए यह कहता सुनाई दे रहा है कि “24 घंटे बाद ही लाइन जुड़ेगी, मुझसे बड़ा कोई नहीं है।”
ऑडियो वायरल होते ही विभागीय व्हाट्सएप ग्रुप में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि इस ग्रुप में विभागीय अधिकारियों के साथ जनप्रतिनिधि भी जुड़े हुए हैं।
आरोप है कि ऑडियो साझा किए जाने से नाराज लाइनमैन ने उपभोक्ता को खरी-खोटी सुनाई और उसे व्हाट्सएप ग्रुप से बाहर भी कर दिया।
मामला सामने आने के बाद उपभोक्ताओं में नाराजगी देखी जा रही है। लोग मामले की निष्पक्ष जांच और दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
