UP News : मैनपुरी में शादी के बाद पति की हरकतों से चौंकी पत्नी, केस दर्ज

मैनपुरी : उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक हाई-प्रोफाइल शादी के बाद पति की कथित हरकतों से विवाद खड़ा हो गया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, मैनपुरी निवासी महिला की शादी फरवरी 2024 में एटा के अवागढ़ निवासी शिवम गुप्ता से हुई थी, जो मुंबई की एक कंपनी में इंजीनियर के पद पर कार्यरत है। शादी के बाद दोनों आगरा के एक अपार्टमेंट में रह रहे थे।

यह भी पढ़े - Mainpuri News : डिंपल यादव का भाजपा पर हमला, बोलीं— पार्टी छोड़ने वाले नेताओं ने किया विश्वासघात

महिला का आरोप है कि शादी के बाद पति ने उससे दूरी बना ली और सामान्य वैवाहिक व्यवहार नहीं किया। संदेह होने पर उसने फ्लैट में कैमरे लगवाए। फुटेज देखने पर उसे पति के व्यवहार को लेकर आपत्तिजनक जानकारी मिली, जिसके बाद उसने विरोध किया।

पीड़िता का आरोप है कि विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई और ससुराल पक्ष द्वारा प्रताड़ित किया गया। साथ ही दहेज के रूप में 50 लाख रुपये की मांग भी की गई।

पीड़िता ने मैनपुरी कोतवाली में तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और वीडियो फुटेज सहित अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले की जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.