Ballia News : प्राथमिक विद्यालय में छात्रा से दुष्कर्म का आरोप, प्रधानाध्यापक गिरफ्तार

बलिया : सिकंदरपुर थाना क्षेत्र से बहुत ही शर्मनाक खबर सामने आई है, जहां एक प्राथमिक विद्यालय में गुरु-शिष्य के रिश्ते को कलंकित करने का मामला प्रकाश में आया है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक पर सात वर्षीय बालिका के साथ अश्लील हरकत करने के मामले में त्वरित एक्शन लेते हुए पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के साथ ही आरोपी फैजुल्लाह अंसारी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शुक्रवार को धारा 65(2) बीएनएस व 5एफ/5एल/5एम/6 पाक्सो एक्ट में चालान न्यायालय भेज दिया। 

शिक्षा क्षेत्र नवानगर के एक प्राथमिक विद्यालय में कक्षा दो में पढ़ने वाली दो छात्राओं के परिजनों ने स्कूल के प्रधानाध्यापक पर गलत काम करने का आरोप लगाया है। सात साल की बच्ची ननिहाल में रहकर पढ़ाई करती है। पीड़ित छात्रा ने घर आकर बताया कि प्रधानाध्यापक फैजुल्लाह अंसारी ने चॉकलेट देने के बहाने उसे स्कूल के बाथरूम में ले जाकर गलत काम किया। बालिका का कहना है कि यह घटना कई बार हो चुकी है। उसने यह भी बताया कि स्कूल की एक अन्य छात्रा के साथ भी प्रधानाध्यापक ने ऐसा ही कृत्य किया है।

यह भी पढ़े - Ballia News : ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से युवती की मौत, परिवार में मचा कोहराम

बालिका की मां को जब यह बात पता चली तो उन्होंने तुरंत परिजनों को सूचित किया। क्षेत्राधिकारी सिकन्दरपुर रजनीश कुमार यादव ने बताया कि 30 अप्रैल को थाना सिकन्दरपुर में आवेदिका ने तहरीर दी कि उनकी पांच वर्षीय पुत्री के साथ उसके स्कूल के प्रधानाध्यापक द्वारा 28 अप्रैल को गलत काम किया गया है। तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करने के साथ ही अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक मूलचन्द्र चौरसिया, हेड कां. ज्वाला प्रसाद, कां. अम्बरिश यादव  व शैलेन्द्र कुमार शामिल रहे।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.