- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- जौनपुर
- Jaunpur News : बारात जा रहे दूल्हे की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावर फरार
Jaunpur News : बारात जा रहे दूल्हे की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावर फरार
On
जौनपुर : उत्तर प्रदेश के जौनपुर में शुक्रवार रात बारात लेकर जा रहे दूल्हे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बाइक सवार बदमाशों ने ओवरटेक कर कार रोककर फायरिंग की और मौके से फरार हो गए।
फायरिंग में दूल्हे के पेट में दो और जबड़े में एक गोली लगी। गंभीर हालत में उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोंधी ले जाया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
घटना के बाद बारात में अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावर वारदात के बाद जौनपुर की ओर फरार हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर जांच शुरू कर दी है और बारातियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आरोपियों की तलाश जारी है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
खबरें और भी हैं
Ballia News : सरयू नदी में नहाते समय युवक डूबा, तलाश जारी
By Parakh Khabar
Ballia News : काजीपुरा रेलवे क्रॉसिंग के पास चाकूबाजी, दो छात्र घायल
By Parakh Khabar
Latest News
02 May 2026 06:13:51
सुलतानपुर : उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले के चांदा कोतवाली क्षेत्र के तातोमुरैनी गांव में शुक्रवार शाम एक किशोर ने...
स्पेशल स्टोरी
22 Jan 2026 06:34:47
यदि भारतीय राजनीति के मौजूदा दौर को किसी एक शब्द में परिभाषित किया जाए, तो वह शब्द होगा— मोदी मैजिक।...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
