Sultanpur News : मस्जिद में छात्र ने फांसी लगाकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस

सुलतानपुर : उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले के चांदा कोतवाली क्षेत्र के तातोमुरैनी गांव में शुक्रवार शाम एक किशोर ने मस्जिद के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से गांव में सनसनी फैल गई।

पुलिस के अनुसार, तातोमुरैनी निवासी रेहान (14) शुक्रवार दोपहर जुमे की नमाज पढ़ने के लिए मस्जिद गया था। नमाज के बाद वह घर लौट आया, लेकिन कुछ देर बाद फिर से मस्जिद पहुंचा और अंदर बने कमरे में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली।

यह भी पढ़े - Sultanpur News : पहली कक्षा के छात्र की डंडे से पिटाई, प्रधानाध्यापक गिरफ्तार

शाम करीब चार बजे असर की नमाज के लिए पहुंचे लोगों ने जब कमरे में उसका शव लटका देखा तो हड़कंप मच गया। सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए।

ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया। पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

क्षेत्राधिकारी लंभुआ ऋतिक कपूर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.