Ballia News : 4 मई से शुरू होंगी पॉलिटेक्निक सेमेस्टर परीक्षाएं, 6 जून तक चलेंगी

बलिया : प्राविधिक शिक्षा परिषद से संबद्ध तकनीकी शिक्षण संस्थानों की सेमेस्टर परीक्षाएं जनपद में 4 मई से शुरू होकर 6 जून तक आयोजित की जाएंगी। इसको लेकर जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने गुरुवार को अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की।

जिलाधिकारी ने बताया कि परीक्षाएं दो पालियों में होंगी। पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी।

यह भी पढ़े - Ballia News : सरयू नदी में डूबे किशोर का शव 22 घंटे बाद बरामद

परीक्षाओं के शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष संचालन के लिए जनपद में पांच परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें राजकीय महिला पॉलिटेक्निक बलिया, राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज जिगिरिसड़, टाउन पॉलिटेक्निक कॉलेज बलिया, राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज बांसडीह तथा जननायक स्व. बाबू मैनेजर सिंह राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज बैरिया शामिल हैं।

जिलाधिकारी ने सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक केंद्र पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए और परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न होने पाए।

इसके साथ ही संबंधित अधिकारियों को सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। बैठक में संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.