Ballia News: आंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने का मामला, अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

बलिया। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में अज्ञात तत्वों द्वारा बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, घटना शुक्रवार रात रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के रोहना गांव में हुई, जहां अराजक तत्वों ने प्रतिमा की एक उंगली तोड़ दी।

यह भी पढ़े - Ballia News : कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर, युवक की मौत

रसड़ा क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक आलोक गुप्ता ने बताया कि शनिवार सुबह ग्रामीणों से सूचना मिलने के बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंच गए।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में गांव के रामनाथ की तहरीर पर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस के मुताबिक, एहतियातन मौके पर नायब तहसीलदार और पुलिस बल की तैनाती की गई है तथा क्षेत्र में स्थिति सामान्य है।

पुलिस ने कहा कि मामले की जांच जारी है और आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.