Ballia News : तिलक के अगले दिन युवक की करंट से मौत, शादी की खुशियां मातम में बदलीं

बलिया : बैरिया थाना क्षेत्र के जमालपुर (बाल पर) गांव में हुए दर्दनाक हादसे ने शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया। तिलक के अगले ही दिन युवक की करंट लगने से मौत हो गई, जिससे पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के अनुसार, गांव निवासी 25 वर्षीय रवि पासवान गुड़गांव की एक निजी कंपनी में कार्यरत थे और उनकी शादी तय थी। 29 अप्रैल को उनका तिलकोत्सव धूमधाम से संपन्न हुआ था और 5 मई को बारात जानी थी। घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं और मंगल गीत गूंज रहे थे।

यह भी पढ़े - Ballia News : पेट्रोल पंप बंद मिला तो होगी कार्रवाई, DM मंगला प्रसाद सिंह ने डीलरों को दी सख्त चेतावनी

इसी बीच गुरुवार को रवि घर का पंखा ठीक कर रहे थे, तभी अचानक करंट की चपेट में आकर बेहोश हो गए। परिजनों ने उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। लेकिन रास्ते में ही रवि ने दम तोड़ दिया।

तिलक के तुरंत बाद दूल्हे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। जिस घर में कुछ समय पहले तक शादी की खुशियां थीं, वहां अब सन्नाटा पसरा हुआ है। गांव में भी इस घटना को लेकर गहरा दुख व्याप्त है।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.