Flood In Ballia : सरयू नदी का तांडव जारी, खेती योग्य जमीन निगल रही लहरें

बांसडीह, बलिया। टीएस बंधे के किनारे के गांवों में सरयू नदी का गांवों के किसानों की खेती की जमीन को पानी में समाहित करने का क्रम शुक्रवार को जारी रहा। हालांकि सरयू नदी में पानी का घटाव हो रहा हैं। पानी के घटाव के कारण बैकरोंलिग पानी से कटान का क्रम तेज हो गया है। सुल्तानपुर क्षेत्र के किनारे के गांवों में सात दिनों लगभग सैकड़ों लठ्ठा के खेती की जमीन नदी में विलीन हो गया है।

सुल्तानपुर से चक्की दियर होते हुए भोजपुरवा जाने वाली पीच सड़क अधिक हिस्सा कटकर नदी में विलीन हो गया है। नदी किनारे के गांव सुल्तानपुर, भोजपुरवा ,खादीपुर, टिकुलिया दियर, चक्की दियर, ककरघटटा , में हड़कंप मचा हुआ है।सैकड़ों एकड़ किसानों का खेत व फसल घाघरा नदी की कटान से पानी में विलीन हो गया हैं। सुल्तानपुर से चक्की दियर सड़क के कटान में विलीन होने के बाद बाढ़ विभाग ने प्लास्टिक की बोरियों में मिट्टी भरकर कटान स्थल पर डाला था लेकिन वह कार्य भी बंद हो गया हैं।

यह भी पढ़े - बलिया को स्वच्छ और सुंदर बनाने पर जोर, हर दुकानदार को रखना होगा डस्टबिन

प्लास्टिक की बोरियो से कटान रोकने पर कोई असर नहीं पड़ रहा है। प्रतिदिन दो से चार एकड़ खेत घाघरा नदी की कटान से पानी में विलीन हो रहा है। कई किलोमीटर की लम्बाई में नदी किनारे कटान सुल्तानपुर, टिकुलिया दियर, चक्की दियर, भोजपुरवा गांव के लोगों की नींद उड़ा दिया हैं। गांव के लोगों चंदन सिंह, संजय सिंह, शमीम अंसारी, संतोष सिंह आदि ने कटान रोकने की मांग किया है

खबरें और भी हैं

Latest News

एपीएसईजेड के कोलंबो टर्मिनल की क्षमता हुई दोगुनी, 750 मिलियन डॉलर के निवेश से 3.2 मिलियन TEU तक विस्तार एपीएसईजेड के कोलंबो टर्मिनल की क्षमता हुई दोगुनी, 750 मिलियन डॉलर के निवेश से 3.2 मिलियन TEU तक विस्तार
कोलंबो, 1 अक्टूबर 2026: अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक ज़ोन (APSEZ) के कोलंबो वेस्ट इंटरनेशनल टर्मिनल (CWIT) के फेज-II विस्तार...
‘इंडिया के टॉप 1%’: “शादी मेरी ज़िंदगी का सबसे बेहतरीन फैसला था” — अनिल कपूर ने शादी और रिश्तों पर कही दिल की बात
गांधी जयंती पर सोनी सब के कलाकारों ने साझा की गांधी जी की सीख, बताया किन मूल्यों से मिलती है प्रेरणा
‘हमारी राधा’ में बड़ा खुलासा: गैरी के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का सच सामने आते ही टूटा राधा का भरोसा
‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ में बड़ा खुलासा: टाइगर को पता चला पुष्पा ही है उसकी माँ, रिश्ते में आएगा नया मोड़
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.