बलिया के सरकारी स्कूल में प्रवेशोत्सव और वार्षिकोत्सव की धूम, शिल्पी यादव बनीं ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’

बलिया। शिक्षा क्षेत्र बेलहरी के पूर्व माध्यमिक विद्यालय दुधैला परिसर में सोमवार को शिक्षा और प्रतिभा का उत्सव देखने को मिला। प्राथमिक विद्यालय दुधैला कला एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय दुधैला के संयुक्त तत्वावधान में ‘प्रवेशोत्सव, वार्षिकोत्सव एवं आदर्श विद्यार्थी सम्मान समारोह’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों की उपलब्धियों को सराहा गया और मेधावियों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि खण्ड शिक्षा अधिकारी राजीव गंगवार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने परिषदीय विद्यालयों की बदलती तस्वीर, बेहतर शैक्षिक माहौल और शिक्षकों के समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धा की भावना को मजबूत करते हैं।

यह भी पढ़े - बलिया पुलिस को बड़ी सफलता, चोरी और झपटमारी में तीन अभियुक्त गिरफ्तार

विशिष्ट अतिथि ग्राम प्रधान शिवजी सिंह और प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह ने मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

कक्षावार टॉपर्स रहे सम्मानित

कक्षा 5 में शिवम वर्मा ने प्रथम, श्रेया पांडेय ने द्वितीय और अंतिमा कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

प्राथमिक वर्ग में अंकित पांडेय को स्टूडेंट ऑफ द ईयर (बॉयज) और करिश्मा को स्टूडेंट ऑफ द ईयर (गर्ल्स) चुना गया।

कक्षा 6 में साक्षी, बालाजी और बिशुनदेव,

कक्षा 7 में शिवा, सुलेखा, विश्वनाथ और अमित,

जबकि कक्षा 8 में शिल्पी यादव, पायल और नंदिनी को क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया।

शिल्पी यादव बनीं आकर्षण का केंद्र

समारोह में कक्षा 8 की छात्रा शिल्पी यादव विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। उन्होंने अपनी कक्षा में प्रथम स्थान हासिल करने के साथ-साथ अपने उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन, नेतृत्व क्षमता और अनुशासन के लिए तीन बड़े सम्मान अपने नाम किए। उन्हें ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’, ‘मॉनिटर ऑफ द ईयर’ और कक्षा में प्रथम आने के लिए विशेष सम्मान से नवाजा गया।

इस अवसर पर एआरपी बृज बिहारी सिंह, संतराज सिंह, ब्लॉक मंत्री संतोष सिंह, श्याम नारायण ठाकुर, त्रिवेणी सिंह, विजय सिंह, धनंजय सिंह, शशि भूषण मिश्रा, उषा मैम और राकेश पाण्डेय सहित न्याय पंचायत के सभी शिक्षक मौजूद रहे।

कार्यक्रम का संचालन निलेश पाण्डेय ने किया। अंत में विद्यालय के प्रधानाध्यापक आदर्श सिंह ने सभी अतिथियों, अभिभावकों और शिक्षकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में सीखने की ललक, अनुशासन और आगे बढ़ने की प्रेरणा जगाते हैं। धन्यवाद ज्ञापन सहायक अध्यापक धीरज कुमार सिंह और शत्रुजय ने किया।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया के शिक्षक शंकर कुमार रावत को मिला ‘राष्ट्रीय बालशिक्षा शिखर सम्मान 2026’ बलिया के शिक्षक शंकर कुमार रावत को मिला ‘राष्ट्रीय बालशिक्षा शिखर सम्मान 2026’
बलिया। शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार और उत्कृष्ट योगदान के लिए जनपद के एक और शिक्षक ने प्रदेश ही नहीं,...
बलिया में स्कूल प्रांगण में जले मिले सरकारी बैग, बीएसए ने लिया स्वतः संज्ञान; कार्रवाई होगी नजीर
आशा भोसले नहीं रहीं, 92 वर्ष की उम्र में निधन; फिल्म और संगीत जगत में शोक की लहर
बलिया के सरकारी स्कूल में प्रवेशोत्सव और वार्षिकोत्सव की धूम, शिल्पी यादव बनीं ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’
कुशीनगर में दिनदहाड़े युवती के अपहरण की कोशिश, सूझबूझ से बदमाशों के चंगुल से बची; FIR न दर्ज होने का आरोप
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.