सुंदर लड़की की फोटो दिखाकर राजस्थान के युवक को फंसाया, जयमाल के बाद बंधक बनाकर वसूले 3.11 लाख रुपये

गोरखपुर। शादी का झांसा देकर बाहरी राज्यों के लोगों से वसूली करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का चिलुआताल पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने शनिवार को इस मामले में 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि कथित दुल्हन और उसकी मुंहबोली बहन अभी फरार हैं। उनकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

पुलिस के अनुसार, गिरोह के सदस्यों ने राजस्थान के युवक को एक सुंदर लड़की की फोटो दिखाकर शादी का झांसा दिया। इसके बाद उसे गोरखपुर बुलाया गया, जहां लड़की से जयमाल की रस्म भी कराई गई। शादी की औपचारिकता पूरी होते ही आरोपी खुद को पुलिसकर्मी बताकर पहुंचे और दूल्हे व उसके परिजनों को बंधक बनाकर 3.11 लाख रुपये वसूल लिए।

इस मामले में 13 मार्च को चिलुआताल थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अंकुर सिंह, धीरेंद्र यादव उर्फ टुनटुन, रवि चौधरी, मुन्ना जायसवाल, नवमी शर्मा, शैला देवी और राजू शर्मा के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से करीब 1.65 लाख रुपये नकद, कूटरचित पुलिस परिचय पत्र और दो आधार कार्ड भी बरामद किए हैं।

हिस्ट्रीशीटर बनता था इंस्पेक्टर

एसपी नॉर्थ ज्ञानेंद्र कुमार ने पुलिस लाइन स्थित व्हाइट हाउस में प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि गिरोह शादी के नाम पर बाहरी राज्यों के लोगों को गोरखपुर बुलाता था। इसके बाद चिलुआताल क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर अंकुर सिंह खुद को इंस्पेक्टर बताकर पहुंचता था, जबकि उसके साथी सिपाही और दीवान की भूमिका निभाते थे। इसके जरिए दूल्हे पक्ष को फर्जी शादी के नाम पर डराकर रुपये वसूले जाते थे।

दलाल के जरिए तय कराई गई शादी

पुलिस के मुताबिक, राजस्थान के कोटा निवासी मुकेश मीणा अपने भाई ब्रजमोहन मीणा के लिए रिश्ता तलाश रहे थे। इसी दौरान दलाल राजू शर्मा ने गोरखपुर की एक लड़की की फोटो दिखाकर शादी तय कराई। 12 मार्च 2026 को वह दूल्हे पक्ष को गोरखपुर लेकर आया।

चिलुआताल क्षेत्र में हिस्ट्रीशीटर अंकुर सिंह के घर पर शैला देवी एक लड़की को लेकर पहुंचीं और खुद को दुल्हन की मौसी बताया। यहीं पर ब्रजमोहन और लड़की की शादी की रस्म पूरी कराई गई। शादी के तुरंत बाद अंकुर सिंह नकली पुलिस इंस्पेक्टर बनकर अपने साथियों के साथ पहुंचा और दूल्हे पक्ष को फर्जी शादी का डर दिखाकर बंधक बना लिया।

आरोप है कि अंकुर ने धमकी दी कि “फर्जी शादी करते हो, जेल भिजवा देंगे”, जिसके बाद दूल्हे पक्ष से रुपये की मांग की गई। डर के माहौल में ब्रजमोहन ने कोटा फोन कर अपने परिजनों से पैसे मंगवाए, जिसके बाद आरोपियों ने रकम वसूल ली।

एसपी नॉर्थ ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के अन्य साथियों की तलाश जारी है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि यह गिरोह लंबे समय से शादी के नाम पर लोगों को फंसाकर ठगी और वसूली करता आ रहा था।

खबरें और भी हैं

Latest News

कुशीनगर में दिनदहाड़े युवती के अपहरण की कोशिश, सूझबूझ से बदमाशों के चंगुल से बची; FIR न दर्ज होने का आरोप कुशीनगर में दिनदहाड़े युवती के अपहरण की कोशिश, सूझबूझ से बदमाशों के चंगुल से बची; FIR न दर्ज होने का आरोप
कुशीनगर। रामकोला थाना क्षेत्र के सिधावे कटकुईया गांव में दिनदहाड़े एक युवती के अपहरण की कोशिश का सनसनीखेज मामला सामने...
सुंदर लड़की की फोटो दिखाकर राजस्थान के युवक को फंसाया, जयमाल के बाद बंधक बनाकर वसूले 3.11 लाख रुपये
चुनावी रंजिश में पूर्व प्रधान के बेटों की फायरिंग, युवक गंभीर; जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती
अधिवक्ता हत्याकांड का मुख्य आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती
आईपीएल 2026 : पंजाब किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को छह विकेट से हराया, श्रेयस अय्यर की कप्तानी पारी
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.