कुशीनगर में दिनदहाड़े युवती के अपहरण की कोशिश, सूझबूझ से बदमाशों के चंगुल से बची; FIR न दर्ज होने का आरोप

कुशीनगर। रामकोला थाना क्षेत्र के सिधावे कटकुईया गांव में दिनदहाड़े एक युवती के अपहरण की कोशिश का सनसनीखेज मामला सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि शिकायत के बावजूद पुलिस ने अब तक एफआईआर दर्ज नहीं की, जिससे परिवार में आक्रोश है। वहीं, युवती ने अपनी सूझबूझ और हिम्मत से अपहरणकर्ताओं के चंगुल से निकलकर सुरक्षित घर वापसी की।

पीड़िता के अनुसार, वह रोज की तरह साइकिल से विजयपुर स्थित एक गारमेंट्स दुकान पर काम करने जा रही थी। रास्ते में पुल के पास सुनसान स्थान पर बोलेरो सवार बदमाशों ने उसे जबरन गाड़ी में बैठा लिया और अयोध्या-फैजाबाद की दिशा में ले गए।

बताया जा रहा है कि रास्ते में आरोपी सड़क किनारे गाड़ी खड़ी कर शराब पीने लगे। इसी दौरान युवती ने साहस दिखाते हुए मौके का फायदा उठाया और वहां से भाग निकली। इसके बाद वह लखनऊ जा रही एक बस में सवार होकर किसी तरह लखनऊ पहुंची, जहां से ट्रेन पकड़कर गोरखपुर आ गई।

गोरखपुर पहुंचने के बाद युवती ने एक सब्जी विक्रेता के मोबाइल फोन से अपने पिता को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पिता तुरंत गोरखपुर पहुंचे और 11 अप्रैल की शाम करीब 7 बजे बेटी को सकुशल घर लेकर लौटे।

पीड़िता के पिता ने बताया कि घटना 10 अप्रैल की है। जब देर शाम तक बेटी घर नहीं लौटी तो उन्होंने उस गारमेंट्स दुकान पर संपर्क किया, जहां से पता चला कि वह उस दिन काम पर पहुंची ही नहीं थी। इसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली।

पिता का आरोप है कि उन्होंने रामकोला थाने में लिखित शिकायत दी थी। इसी बीच रात में एक अज्ञात नंबर से बेटी का फोन आया, जिसमें उसने पूरी आपबीती बताई, लेकिन कुछ देर बाद वह नंबर बंद हो गया। इसकी सूचना भी पुलिस को दी गई, फिर भी कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई और उन्हें थाने के चक्कर काटने पड़े।

उधर, थाना प्रभारी धनवीर सिंह से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उनका मोबाइल स्विच ऑफ मिला। वहीं, खड्डा सीओ ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में नहीं था और अब पूरे प्रकरण की जांच कराई जाएगी।

खबरें और भी हैं

Latest News

कुशीनगर में दिनदहाड़े युवती के अपहरण की कोशिश, सूझबूझ से बदमाशों के चंगुल से बची; FIR न दर्ज होने का आरोप कुशीनगर में दिनदहाड़े युवती के अपहरण की कोशिश, सूझबूझ से बदमाशों के चंगुल से बची; FIR न दर्ज होने का आरोप
कुशीनगर। रामकोला थाना क्षेत्र के सिधावे कटकुईया गांव में दिनदहाड़े एक युवती के अपहरण की कोशिश का सनसनीखेज मामला सामने...
सुंदर लड़की की फोटो दिखाकर राजस्थान के युवक को फंसाया, जयमाल के बाद बंधक बनाकर वसूले 3.11 लाख रुपये
चुनावी रंजिश में पूर्व प्रधान के बेटों की फायरिंग, युवक गंभीर; जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती
अधिवक्ता हत्याकांड का मुख्य आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती
आईपीएल 2026 : पंजाब किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को छह विकेट से हराया, श्रेयस अय्यर की कप्तानी पारी
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.