बलिया: युवक ने फंदे से लटककर दी जान, परिवार में मचा कोहराम

बलिया। नरहीं थाना क्षेत्र के कुत्तुबपुर गांव में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। फिलहाल युवक द्वारा यह कदम उठाने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

जानकारी के अनुसार, कुत्तुबपुर गांव निवासी शीतेश चौधरी (35) पुत्र उमेश चौधरी शनिवार रात भोजन करने के बाद अपने कमरे में सोने चले गए थे। रविवार सुबह करीब 10 बजे तक कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों को आशंका हुई। परिजनों ने रोशनदान से अंदर झांककर देखा तो युवक साड़ी के फंदे के सहारे लटका हुआ दिखाई दिया।

यह भी पढ़े - Road Accident in Ballia : तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार पेशकार की मौत, चालक गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलते ही नरहीं थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिजनों की मदद से दरवाजा खुलवाकर शव को नीचे उतरवाया और आवश्यक पंचनामा की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

घटना से गांव में शोक का माहौल है, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया: सीएचसी सीयर में दामाद ने ससुर पर किया चाकू से हमला, बचाने पहुंची बेटी भी घायल बलिया: सीएचसी सीयर में दामाद ने ससुर पर किया चाकू से हमला, बचाने पहुंची बेटी भी घायल
बलिया। उभांव थाना क्षेत्र स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर परिसर में रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब इलाज...
बलिया: युवक ने फंदे से लटककर दी जान, परिवार में मचा कोहराम
बलिया: चोरी के मामले का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; लैपटॉप समेत ₹1.44 लाख बरामद
शिवपुरी में बनेगा दक्षिण एशिया का सबसे बड़ा निजी मिसाइल इकोसिस्टम, अदाणी डिफेंस करेगी 2,500 करोड़ रुपये का निवेश
शिवपुरी में बनेगा दक्षिण एशिया का सबसे बड़ा निजी मिसाइल इकोसिस्टम, 2,500 करोड़ का निवेश करेगा अदाणी समूह
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.