दशहरे पर राधाकृष्ण एकेडमी के बच्चों ने मचाया धमाल, बिखेरा सांस्कृतिक रंग

Ballia News : राधाकृष्ण एकेडमी (Radhakrishna Academy, Ballia) में दशहरा (दुर्गा पूजा) को लेकर बच्चों में जबरदस्त उत्साह दिखा। स्कूल के बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिये बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक दशहरा का संदेश दिया। 

Radhakrishnan Academy Ballia

यह भी पढ़े - बलिया: बकाया पैसे मांगने पर मारपीट और जानलेवा हमले का आरोप, वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

कार्यक्रम के शुरुआत में बच्चों द्वारा डांडिया नृत्य तथा कक्षा आठवीं और नवीं के छात्रों ने धुनुची नृत्  एवं ग्यारहवीं के छात्रों ने गरबा नृत्य का शानदार प्रस्तुति दी। वहीं, नाटक के माध्यम से बच्चों ने महिषासुर वध का सफल मंचन किया।नाट्य मंचन की प्रस्तुति से सभी प्रफुल्लित हो गए। इस तरह विविध प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की गई।

Radhakrishnan Academy Ballia

विद्यालय की चेयरपर्सन अनिता मिश्रा ने कहा कि दशहरा का त्यौहार सभी लोगों के लिए आशा और खुशी का संदेश लाता है। यह हमें सत्य, धार्मिकता और बुराई पर अच्छाई की जीत के महत्व की याद दिलाता है। सीएमडी आदित्य मिश्र ने कहा कि दशहरा छल और अत्याचार पर सत्य और धार्मिकता की विजय का प्रतिनिधित्व करता है। दशहरे की घटनाएं व्यक्तियों के मन और हृदय को शुद्ध करती हैं। उनमें बहादुरी, ईमानदारी और नि:स्वार्थता के मूल्यों को स्थापित करती हैं। 

Radhakrishnan Academy Ballia

डायरेक्टर अद्वित मिश्र, डायरेक्टर आकांक्षा मिश्रा, प्रधानाचार्या नेहा सिंह, उप प्रधानाचार्य जीवेश पाण्डेय सहित सभी शिक्षकों ने छात्र-छात्राओं को दशहरा की शुभकामनाएं दी। विद्यालय के समन्वयक रोहित श्रीवास्तव ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया।

खबरें और भी हैं

Latest News

‘यादें’ में डॉ. सृष्टि की शादी की तैयारियों के बीच नया ट्विस्ट, प्यार और करियर के बीच फंसेगी कहानी ‘यादें’ में डॉ. सृष्टि की शादी की तैयारियों के बीच नया ट्विस्ट, प्यार और करियर के बीच फंसेगी कहानी
मुंबई, अगस्त 2026। सोनी सब का शो ‘यादें’ अपने हास्य, भावनात्मक पलों और जेबीएमएमसी अस्पताल की दिलचस्प मेडिकल कहानियों के...
भोपाल में नया शोरूम लॉन्च, नोल्टे कुचेन ने मध्य भारत में बढ़ाई अपनी पहुंच
बलिया में गंगा-घाघरा का बढ़ा जलस्तर, कई इलाकों में घुसा बाढ़ का पानी; कटान से पलायन को मजबूर ग्रामीण
Ballia News : बलिया में गंगा में डूबे युवक का शव दूसरे दिन बरामद, तैरकर नदी पार करते समय हुआ था हादसा
बलिया में मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, नौ घंटे बाद उतरा; मुकदमों में कार्रवाई की मांग को लेकर किया हाईवोल्टेज ड्रामा
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.