- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- वाराणसी
- 16 फरवरी तक कई सवारी ट्रेनें रहेंगी निरस्त
16 फरवरी तक कई सवारी ट्रेनें रहेंगी निरस्त
वाराणसी। रेलवे प्रशासन ने परिचालनिक कारणों से कई सवारी गाड़ियों के निरस्तीकरण की अवधि बढ़ा दी है। यह जानकारी वाराणसी के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने दी।
निरस्त की गई ट्रेनें:
गोरखपुर कैंट से 02 से 16 फरवरी 2026 तक चलने वाली 15129 गोरखपुर कैंट–वाराणसी सिटी सवारी गाड़ी।
वाराणसी सिटी से 01 से 15 फरवरी 2026 तक चलने वाली 15130 वाराणसी सिटी–गोरखपुर कैंट सवारी गाड़ी।
सीवान से 02 से 16 फरवरी 2026 तक चलने वाली 55041 सीवान–गोरखपुर कैंट सवारी गाड़ी।
गोरखपुर कैंट से 01 से 15 फरवरी 2026 तक चलने वाली 55042 गोरखपुर कैंट–सीवान सवारी गाड़ी।
सीवान से 02 से 16 फरवरी 2026 तक चलने वाली 55122 सीवान–समस्तीपुर सवारी गाड़ी।
समस्तीपुर से 02 से 16 फरवरी 2026 तक चलने वाली 55121 समस्तीपुर–सीवान सवारी गाड़ी।
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पूर्व अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।
