फंसाने के चक्कर में फंसे : बलिया में पिता-पुत्रों समेत 10 के खिलाफ मुकदमा

Ballia News : बलिया शहर कोतवाली पुलिस ने धोखाधड़ी, कूटरचना व धमकी देने के आरोप में 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। फेफना थाना क्षेत्र के निधरिया निवासी देवनाथ गोंड ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि वह अनुसूचित जनजाति से हैं और गांव के कुछ लोगों से जमीन सम्बंधित विवाद चल रहा है।

मेरा बड़ा बेटा दिलीप शिक्षक तथा छोटा गोविंद उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही है। देवनाथ का आरोप है कि विरोधियों ने हमें फंसाने के लिए ओबीसी (भड़भुजा) का फर्जी जाति प्रमाण पत्र बनवाया। उक्त प्रमाण पत्र के साथ शिकायती पत्र आईजीआरएस पोर्टल पर डाल दिया। शिकायत में विरोधियों ने लिखा कि दिलीप पिछड़ी जाति का है तथा अनुसूचित जनजाति का लाभ ले रहा है। देवनाथ के अनुसार शिकायती पत्र पर हस्ताक्षर गांव के अख्तर साई के हैं, जबकि ओटीपी की पुष्टि मो. अब्दूल गफ्फार के मोबाइल से की गयी है।

यह भी पढ़े - बलिया: असलहा बरामदगी के दौरान पुलिस मुठभेड़, गोली लगने से वांछित आरोपी घायल

इसकी जांच बीईओ बेरुआरबारी को मिली तो उन्होंने तहसील से रिपोर्ट मांगी। तहसीलदार सदर कार्यालय ने आख्या रिपोर्ट दी कि दिलीप को वर्ष 2011 में अनुसूचित जनजाति का प्रमाण पत्र निर्गत किया गया है। पिछड़ी जाति के प्रमण पत्र की जांच में देवनाथ का नाम दर्ज होना नहीं पाया गया। देवनाथ के अनुसार आरोपियों द्वारा फर्जी प्रमाण पत्र फंसाने के लिए तैयार किया गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर निधरिया निवासी अब्दुल गफ्फार, उसके पुत्रों रफी, सफी, राजिद, मेंहदी हसन, अख्तर साई, उसके भाईयों मजहर, सौदागर, गुप्तेश्वर व आदित्य के खिलाफ केस दर्ज किया है।

खबरें और भी हैं

Latest News

जयदीप अहलावत ने ‘पाताल लोक सीजन 2’ के लिए जीता आईफा डिजिटल अवॉर्ड, सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के सम्मान से नवाजे गए जयदीप अहलावत ने ‘पाताल लोक सीजन 2’ के लिए जीता आईफा डिजिटल अवॉर्ड, सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के सम्मान से नवाजे गए
मुंबई, नवंबर 2026। भारतीय मनोरंजन जगत में इन दिनों सशक्त, वास्तविक और किरदार-केंद्रित अभिनय को दर्शकों के प्यार के साथ-साथ...
अदाणी यूनिवर्सिटी के तीसरे दीक्षांत समारोह में 374 विद्यार्थियों को मिली डिग्री, 10 मेधावियों को पदक से नवाजा गया
“मेरे किरदार की सबसे बड़ी कमजोरी वे लोग हैं, जिनसे वह प्यार करता है; उन्हें कभी मना नहीं कर पाता”: अधिक मेहता
“अपने विचार साझा करना और सवाल पूछना जरूरी है, क्योंकि इससे हम एक-दूसरे को बेहतर समझ पाते हैं”: मनीष वाधवा
बलिया: स्कूल की छत पर हाईटेंशन तार की चपेट में आने से कक्षा चार के छात्र की मौत, ग्रामीणों का हंगामा
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.