बलिया : अर्द्धवार्षिक परीक्षा की समय सारिणी जारी कर BSA ने विद्यालयों को दिये यह निर्देश

Ballia News : उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित परिषदीय/मान्यता प्राप्त विद्यालयों में शैक्षिक सत्र 2023-24 में कक्षा 01 से 08 तक अर्द्धवार्षिक परीक्षा एवं मूल्यांकन की समय-सारिणी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) मनीष कुमार सिंह ने जारी कर दिया है। 

बीएसए ने बताया कि अर्द्धवार्षिक परीक्षा विद्यालय स्तर पर प्रधानाध्यापक की देख-रेख में प्रश्नपत्रों का निर्माण कराया जायेगा। शैक्षिक सत्र 2023-24 की अर्द्धवार्षिक परीक्षा का पूर्ण उत्तरदायित्व विद्यालय स्तर पर सम्बन्धित प्रधानाध्यापक एवं विकास खण्ड स्तर पर सम्बन्धित खण्ड शिक्षा अधिकारी का होगा। परीक्षा एवं मूल्यांकन कार्य में किसी प्रकार की शिथिलता के लिये सम्बन्धित उत्तरदायित्व होंगे। बीएसए ने स्पष्ट कहा है कि शासनादेश एवं विभागीय निर्देशों के अनुपालन में सुचितापूर्वक ढंग से पूर्ण पारदर्शी तरीके से अर्द्धवार्षिक परीक्षा कराई जायेगी। 

यह भी पढ़े - जवान का पार्थिव शरीर पहुंचते ही रो पड़ा बलिया का गांव, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

अर्द्धवार्षिक परीक्षा समय सारिणी

half yearly Exam Time table



खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.