- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- बलिया में ऐसे-ऐसे है बाइक चोर, पुलिस के हत्थे चढ़े दो युवक
बलिया में ऐसे-ऐसे है बाइक चोर, पुलिस के हत्थे चढ़े दो युवक
On
Ballia News : पुलिस अधीक्षक एस.आनन्द के निर्देशन में अपराध व अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दोकटी पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो युवकों को गिरफ्तार करने के साथ ही धारा 41, 411, 420, 467, 468, 471 भादवि में पाबंद कर चालान न्यायालय कर दिया।
थानाध्यक्ष मदन पटेल व उप निरीक्षक राम अजोर मय हमराह कां. ज्योतिष यादव तथा आशीष मौर्या ने मुखबिर की सूचना पर चोरी की एक मोटर साईकिल के साथ अंकित सिंह पुत्र मनोज सिंह (निवासी : वाजिदपुर, थाना दोकटी, बलिया) तथा मोहित कुमार यादव पुत्र मिट्ठू यादव (निवासी : रामनगर, थाना दोकटी, बलिया) को रामपुर कोड़हरा ढाला से गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्तों ने पूछताछ पर बताया कि यह मोटर साइकिल ग्लैमर काला नीला रंग अंकित नम्बर यूपी 60 एई 6358 (वास्तविक नम्बर- यूपी 60 एए 9908) चार-पांच माह पहले बलिया से हम दोनों ने बाइक चुराया था, जिसका नम्बर प्लेट बदलकर बेचने के लिए बिहार ले जा रहे थे।
खबरें और भी हैं
Amroha News : पकौड़ी लेने गया पति, बस में बैठी पत्नी प्रेमी संग फरार
By Parakh Khabar
Latest News
12 Mar 2026 03:58:03
बलिया : राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) के आदेश के अनुपालन में प्रशासन ने सिकंदरपुर तहसील क्षेत्र में संचालित एक ईंट...
स्पेशल स्टोरी
22 Jan 2026 06:34:47
यदि भारतीय राजनीति के मौजूदा दौर को किसी एक शब्द में परिभाषित किया जाए, तो वह शब्द होगा— मोदी मैजिक।...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
