बलिया : बच्चों में मिठाई, चॉकलेट और पेन बांटकर मनाई दिवंगत पिता की पुण्यतिथि, कार्यक्रम में शामिल हुए परिवहन मंत्री के अनुज धर्मेंद्र सिंह

बांसडीह, बलिया। आदर निवासी हिन्दी दैनिक समाचार पत्र के सेवानिवृत्त प्रबंधक मनोज सिंह के पिता स्व. सकलदेव सिंह की पुण्यतिथि आदर स्थित उनके पैतृक आवास पर मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के भाई धर्मेंद्र सिंह ने परिषदीय विद्यालय के स्कूली बच्चों को मिठाई, चॉकलेट व पेन का वितरण किया। इसमें आदर व दादर स्कूल के बच्चे शामिल हुए।

इस दौरान वहां जुटे ग्रामीणों ने स्व. सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर मनोज सिंह ने कहा कि पिता जी पेशे से अध्यापक थे। अध्यापन जीवन में उनको सबसे अधिक लगाव बच्चों से था। गरीब तबके के बच्चों के सहयोग के लिए वह हमेशा तत्पर रहते थे। उपहार पाकर बच्चे भी ख़ासा उत्साहित हुए। इस मौके पर टीडी कॉलेज के छात्रसंघ पूर्व अध्यक्ष प्रिंस सिंह, पौत्र अभिजात सिंह व अभिजीत सिंह, मुकेश यादव सहित अन्य लोग मौजूद थे।

यह भी पढ़े - बलिया: 35 लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर बेटे ने दी परिवार को धमकी, मां ने दर्ज कराया मुकदमा

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया: एक पैर से जिंदगी की चुनौतियों का सामना कर रही रागिनी की मदद को पहुंचे डीएम, पढ़ाई के लिए दी किताबें और ट्राईसाइकिल बलिया: एक पैर से जिंदगी की चुनौतियों का सामना कर रही रागिनी की मदद को पहुंचे डीएम, पढ़ाई के लिए दी किताबें और ट्राईसाइकिल
बलिया। मनियर ब्लॉक की ग्राम पंचायत दिघेड़ा के रानीपुर गांव की सात वर्षीय रागिनी इन दिनों एक पैर के सहारे...
बलिया: 35 लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर बेटे ने दी परिवार को धमकी, मां ने दर्ज कराया मुकदमा
आखिर स्टार प्लस को क्या ‘बात खटकी’? कई दिनों के सस्पेंस के बाद हुआ खुलासा, ‘बात खटकी तो जीत पक्की’ का दिखा कनेक्शन
पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश में 20 हजार स्कूली बच्चों की होगी आंखों की जांच, ‘विजन फॉर एवरी चाइल्ड’ पहल शुरू
‘हमारी राधा’ में पहली बार आमने-सामने आएंगी राधा और शनाया, अनजाने में हुई मुलाकात से बढ़ेगा कहानी में तनाव
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.