बलिया: एसडीएम के आश्वासन पर कटान पीड़ितों ने समाप्त किया धरना

Ballia News। सरयू नदी के कटान पीड़ितों का सुल्तानपुर गांव में 14 दिनों से जारी धरना सोमवार को एसडीएम बांसडीह अभिषेक प्रियदर्शी के आश्वासन के बाद समाप्त हो गया। इस दौरान नदी कटान संघर्ष समिति के सदस्यों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।

धरना दे रहे कटान पीड़ितों ने पक्के सुरक्षात्मक कार्य जल्द शुरू कराने, प्रभावितों को मुआवजा देने, बिजली बिल माफ करने, स्वयं सहायता समूह के कर्ज और माइक्रो फाइनेंस कंपनियों से लिए गए फसली ऋण सहित सभी प्रकार के कर्ज माफ करने की मांग की। इसके अलावा, दरौली खरीद और चांदपुर सेतु निर्माण में हुए भ्रष्टाचार की जांच कराने और विस्थापितों को पुनर्वास देने की भी मांग रखी।

यह भी पढ़े - Ballia News : भूमि विवाद में दो पक्षों में मारपीट, छह महिलाओं समेत आठ पर मुकदमा

एसडीएम ने सभी समस्याओं के जल्द समाधान का आश्वासन दिया। धरना स्थल पर संघर्ष समिति की संयोजक अंजू समेत कन्हैया शाही, बलवंत यादव, सुरेंद्र यादव, गणेश प्रसाद, अमरनाथ यादव, राजाराम, सुरेंद्र राम, सरोज देवी, शांति देवी, हीरालाल साहनी, चंदा देवी, कालीचरण, शिवजी सिंह, राहुल और रजनीश सहित कई लोग मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं

Latest News

UP News: बलिया में 11 हजार वोल्ट लाइन की चपेट में आने से पिता-पुत्र की मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप UP News: बलिया में 11 हजार वोल्ट लाइन की चपेट में आने से पिता-पुत्र की मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप
बलिया। जिले के बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के सहपुरवा गांव में गुरुवार सुबह दर्दनाक हादसे में पिता-पुत्र की करंट लगने...
Axis Bank Q1 Results: एक्सिस बैंक का शुद्ध मुनाफा 23% बढ़कर ₹7,114 करोड़, डिजिटल और लोन कारोबार में मजबूत बढ़त
UP News: बलिया में मामूली विवाद के बाद महिला और सास पर हमला, पांच लोगों पर केस दर्ज
UP News: बलिया में युवक पर चाकू से हमला, वाराणसी रेफर; जमीन विवाद के एंगल से जांच
UP News: बलिया के प्राथमिक विद्यालय में चोरी, गैस सिलेंडर समेत मिड-डे मील का सामान ले उड़े चोर
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.