बलिया पुलिस को मिली सफलता, 15 लाख की शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

Ballia News : पुलिस अधीक्षक एस. आनन्द द्वारा अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में प्रभारी निरीक्षक गड़वार संजय शुक्ल व स्वाट टीम प्रभारी उप निरीक्षक अजय यादव की संयुक्त टीम ने हरियाणा निर्मित अवैध शराब की बड़ी खेप बरामद किया है, जिसकी कीमत लगभग 15 लाख रुपये है। शराब के साथ एक अभियुक्त को भी गिरफ्तार किया गया है। 


थाने के उप निरीक्षक कमलेश पाठक मय हमराही का. रमेश चन्द सरोज, ओमकार मौर्या व चालक हेड का. आशीष यादव गड़वार थाने से रेलवे स्टेशन चिलकहर के बाहर पहुंचकर बातचीत कर रहे थे। उसी समय स्वाट टीम प्रभारी उप निरीक्षक अजय यादव मय हमराहियान हेड कां. राकेश यादव, हेड कां. लवकेश पाठ, कां. श्याम कुमार, कां. महेश कुमार तथा सर्विलांस टीम से हेड कां. रोहित कुमार, कां. विकास सिंह, अर्जुन यादव व विनोद रघुवंशी तथा चालक हेड कां. जसवीर सिंह के साथ ही सरकारी वाहन अपाची यूपी 60 जी 0333 मौके पर आ गये।

यह भी पढ़े - बलिया में पंचायत चुनाव के ओबीसी आरक्षण पर मंथन, समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग ने आंकड़ों की समीक्षा की

इसी बीच, मुखबिर खास की सूचना पर नरांव गांव स्थित शिव मन्दिर के बगल में खण्डहर के पास गड़वार पुलिस व स्वाट तथा सर्विलांस टीम ने आशु गुप्ता पुत्र सत्यनरायण गुप्ता (निवासी छोटी बिशहर, थाना खेजुरी, बलिया) को गिरफ्तार करने के साथ ही पिकअप को कब्जे में लिया गया। पिकअप पर हरियाणा निर्मित इम्पिरियल ब्लू 750 एमएल की कुल 55 पेटी तथा 2. 375 एमएल की 123 पेटी इम्पिरियल ब्लू शराब बरामद की गई। पुलिस ने अभियुक्त आशु गुप्ता को गिरफ्तार कर सम्बन्धित धारा में चालान न्यायालय भेजने के साथ ही पिकअप को सीज कर दिया।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया में रोहित पाण्डेय हत्याकांड: दो अभियुक्तों को 14-14 वर्ष का सश्रम कारावास, 87 हजार रुपये जुर्माना बलिया में रोहित पाण्डेय हत्याकांड: दो अभियुक्तों को 14-14 वर्ष का सश्रम कारावास, 87 हजार रुपये जुर्माना
बलिया। जिले में हत्या के एक मामले में न्यायालय ने दो अभियुक्तों को 14 वर्ष के सश्रम कारावास और कुल...
प्रेमनाथ जी की 100वीं जयंती पर ज़ी क्लासिक पेश करेगा ‘अमर प्रेमनाथ’, याद की जाएगी दिग्गज अभिनेता की फिल्मी विरासत
धनतेरस पर ‘हमारी राधा’ की अभिनेत्री सिमरन कौर बोलीं, “प्यार से परिपूर्ण घर ही असली दौलत है”
बचपन की दिवाली की यादों में खोए सोनी सब के कलाकार, भाई-बहनों के साथ जश्न से लेकर घर की सजावट तक साझा किए खास पल
‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ में दोहरी भूमिका निभाने पर मुस्कान बामने बोलीं, “शॉन और शनाया के बीच स्विच करना कई बार चुनौतीपूर्ण था”
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.