बलिया पुलिस को मिली सफलता... चोरी की मोटरसाइकिल के साथ युवक गिरफ्तार

बैरिया, बलिया। बैरिया पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रविवार को रामपुर कोड़रहा ढाला से आगे महुली घाट रोड पुलिया के पास चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज आरोपी को चालान न्यायालय किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष दोकटी मदन पटेल ने बताया कि मुखबिर की सूचना मिली थी कि एक चोरी की मोटरसाइकिल पैसन प्रो काला रंग चिरंजी छपरा निवासी रंजीत तुरहा पुत्र अनिल तुरहा बेचने के लिए महुली पीपा पुल के जरिए बिहार जा रहा है।

सूचना पर विश्वास करते हुए घेराबंदी कर रामपुर कोड़रहा ठाले से आगे महुली घाट रोड पुल के समीप उसे रोककर पूछताछ की गई। पूछने पर वह सकपकाने लगा। मोटरसाइकिल को बरामद करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया गया। उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से एक अदद चोरी की मोटरसाइकिल के साथ फर्जी नंबर प्लेट, एक देसी तमंचा व एक जिंदा कारतूस, एक खोखा बरामद किया गया। उक्त आरोपी के खिलाफ धारा 41, 411, 420, 467, 468, 471 भादवि दर्ज करते हुए न्यायालय के सुपुर्द कर दिया गया।गिरफ्तारी करने वाली टीम में थाना अध्यक्ष मदन पटेल के अलावा चौकी इंचार्ज लालगंज जयप्रकाश, हेड कांस्टेबल हरिओम सिंह, हेड कांस्टेबल हरिंदर सिंह शामिल रहे।

यह भी पढ़े - जांच के दौरान बना प्रेम प्रसंग, विरोध करने पर पति को फंसाने की धमकी का आरोप

खबरें और भी हैं

Latest News

T20 World Cup 2026: इशान किशन का अर्धशतक, भारत ने 10 ओवर में बनाए दो विकेट पर 92 रन T20 World Cup 2026: इशान किशन का अर्धशतक, भारत ने 10 ओवर में बनाए दो विकेट पर 92 रन
कोलंबो। सलामी बल्लेबाज इशान किशन के अर्धशतक की बदौलत भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के...
T20 World Cup 2026: पाकिस्तान के खिलाफ भारत की हाथ न मिलाने की नीति बरकरार, सूर्यकुमार ने नहीं किया सलमान से हैंडशेक
Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि पर काशी विश्वनाथ धाम में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, साढ़े पांच लाख से अधिक ने किए दर्शन
कानपुर: वैलेंटाइन डे पर विवाद के बाद दो युवकों ने की आत्महत्या
कानपुर : प्रेमिका से मिलने गए युवक का रेलवे ट्रैक के पास मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.