बलिया पुलिस ने देशी शराब के साथ हिस्ट्रीशीटर को पकड़ा

Ballia News: पुलिस अधीक्षक एस आनंद के निर्देशन में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत रेवती पुलिस ने 50 लीटर देशी अपमिश्रित शराब व अपमिश्रित सामग्री के साथ एक हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया है।

Ballia News: पुलिस अधीक्षक एस आनंद के निर्देशन में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत रेवती पुलिस ने 50 लीटर देशी अपमिश्रित शराब व अपमिश्रित सामग्री के साथ एक हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पहले से ही आधा दर्जन मामले दर्ज हैं।

सब-इंस्पेक्टर धर्मेंद्र दत्त और कॉम. सचिन चौहान, मुखबिर की सूचना पर जिउत पासवान पुत्र स्व. बुझावन बाबा चबूतरे के पास से शंभू पासवान (निवासी भाखर कोलेन पांडे के टोला, थाना रेवती) को 50 लीटर देशी अपमिश्रित शराब एवं अपमिश्रित सामग्री के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने धारा 60(1)आबकारी अधिनियम व 272/273 भादवि का पाबंद कर आरोपी के खिलाफ न्यायालय में चालान पेश किया।

यह भी पढ़े - दुर्गा पूजा पंडाल से घर लौट रहे युवक पर चाकू-डंडे से हमला, नकाबपोश हमलावर फरार

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.