बलिया : खतरनाक हुआ नौरंगा का पीपापुल, जान को जोखिम में डालकर पार करने के लिए लोग मजबूर।

बलिया न्यूज: बैरिया तहसील क्षेत्र के अंतर्गत गंगा नदी के नौरंगा घाट का पीपापुल खतरनाक हो गया है.

बलिया न्यूज: बैरिया तहसील क्षेत्र के अंतर्गत गंगा नदी के नौरंगा घाट का पीपापुल खतरनाक हो गया है. इससे लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। लोग जान जोखिम में डालकर पुल से आ-जा रहे हैं। इसके बावजूद प्रशासन और संबंधित विभाग की नजरें मेहरबान नहीं हो रही हैं।

पीपा का पुल, जो अक्टूबर माह में बना था, घोर लापरवाही के कारण फरवरी के अंत में आनन-फानन में चालू तो कर दिया गया, लेकिन कभी भी ग्रामीणों की सुचारू रूप से सेवा नहीं कर सका. कभी फंदा टूटता तो कभी मिट्टी बह जाती। इस बार नौरंगा की तरफ से सिर्फ बैरल धंसा है, जिससे साइकिल, बाइक, जीप आदि से सफर करना खतरे से खाली नहीं है।

यह भी पढ़े - UP News: बलिया में शादी से इनकार पर मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, घंटों मशक्कत के बाद रेस्क्यू

पैदल यात्री किसी तरह जान जोखिम में डालकर टूटी सड़क से कूद-फाड़ कर सफर कर रहे हैं, जो कभी भी हादसे का कारण बन सकता है। वहीं, पूर्व प्रधान मनोज कुमार यादव निवासी उदयछपरा (दुबेछपरा), पूर्व प्रधान सरोज देवी, सुधीर कुमार यादव उर्फ गुड्डू यादव व रमाकांत ठाकुर निवासी भुआल छपरा, छात्र नेता प्रबंधक सिंह, मनु मिश्रा, भाजपा नेता राजेंद्र मिश्रा ,किसुन पासवान ने वर्टिकल ब्रिज की मरम्मत की मांग की है।  

खबरें और भी हैं

Latest News

कारगिल विजय दिवस पर शहीदों के परिजनों और पूर्व सैनिकों का सम्मान, हरदोई में आयोजित हुआ सम्मान समारोह कारगिल विजय दिवस पर शहीदों के परिजनों और पूर्व सैनिकों का सम्मान, हरदोई में आयोजित हुआ सम्मान समारोह
हरदोई। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर आश्रय सेवा समिति की ओर से सैनिक कल्याण भवन में सम्मान समारोह आयोजित...
प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा स्वीकार
संभल: गंगा एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस डिवाइडर से टकराई, 2 की मौत, दो दर्जन घायल
बाराबंकी में सड़क हादसे में छात्रा की मौत, शव रखकर ग्रामीणों ने लगाया जाम
2047 तक बदल सकती है भारत की हिंदू-मुस्लिम राजनीति, विकास के मुद्दे बन सकते हैं चुनावी केंद्र: डॉ. अतुल मलिकराम
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.