एक बार फिर बलिया प्रशासन का किरकिरी, 94 में से सिर्फ 8 मामलों का मौके पर निस्तारण!

Ballia news: बलिया में एक बार फिर प्रशासन बौखलाया हुआ है. जहां समाधान दिवस पर 94 में से केवल 8 का मौके पर ही निस्तारण हो सका।

Ballia news: बलिया में एक बार फिर प्रशासन बौखलाया हुआ है. जहां समाधान दिवस पर 94 में से केवल 8 का मौके पर ही निस्तारण हो सका। इससे पूर्व मई माह में सिकंदरपुर में हुए संकल्प दिवस पर प्रशासन 99 मामलों में से केवल 6 मामलों का निस्तारण कर सका था. आज फिर बांसडीह में 94 में से 8 मामलों का ही मौके पर निस्तारण हो सका।

जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने शनिवार को बांसडीह में लोगों की समस्याएं सुनीं। साथ ही संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द समस्या का समाधान करने का निर्देश दिया.

यह भी पढ़े - बलिया: सिलाई सीखने गई युवती लापता, मोबाइल फोन भी बंद; पुलिस तलाश में जुटी

बता दें कि जिला पदाधिकारी के समक्ष भूमि विवाद, सड़क, सुरक्षा, चिकित्सा, राशन कार्ड व पानी की समस्याएं आईं. जिसके बाद जिलाधिकारी ने कहा कि राजस्व से संबंधित जहां भी विवाद हो वहां राजस्व विभाग एवं पुलिस विभाग की टीम संयुक्त रूप से मौका मुआयना कर दोनों पक्षों को सुनकर समस्या का समाधान करें.

साथ ही पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर ने लोगों के बीच आपसी विवाद, लड़ाई-झगड़े से जुड़े मामले को देखा और जल्द से जल्द संबंधित थाने का निस्तारण करने का निर्देश दिया. इस दौरान उप जिलाधिकारी बांसडीह राजेश कुमार, तहसीलदार प्रवीण सिंह, नायब तहसीलदार सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे.,

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया: हत्या के प्रयास का 25 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार, उधार के तीन लाख रुपये मांगने पर चाकू से हमले का आरोप बलिया: हत्या के प्रयास का 25 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार, उधार के तीन लाख रुपये मांगने पर चाकू से हमले का आरोप
दुबहड़ (बलिया)। दुबहड़ थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित 25 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त पंकज...
बलिया: जमीन विवाद में 61 हजार रुपये लेने के आरोप में दरोगा और मुख्य आरक्षी निलंबित
बलिया: सरयू नदी की कटान से परेशान ग्रामीण करेंगे तहसील का अनिश्चितकालीन घेराव
बलिया: छह माह पहले किशोरी को भगाने का आरोप, शिकायत करने पर परिवार को मिली जान से मारने की धमकी
बलिया: जानलेवा हमले के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, मारपीट में इस्तेमाल लाठी-डंडे बरामद
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.