Ballia News: बलिया में बस की छत से टपक रहा पानी; वीडियो: बारिश में खुली परिवहन निगम की बस की पोल.

Ballia News: बरसात के मौसम में उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसों की हालत सामने आ गई। परिवहन निगम की बस में सवार यात्रियों को उस समय भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

Ballia News: बरसात के मौसम में उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसों की हालत सामने आ गई। परिवहन निगम की बस में सवार यात्रियों को उस समय भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जब बस चल रही थी तो बारिश होने लगी और बस की छत से बारिश का पानी यात्रियों के शरीर पर गिरने लगा.

यह भी पढ़े - Ballia News: दिवंगत शिक्षक रामप्यारे की पत्नी मीना को मिलेगी 50 लाख रुपये की आर्थिक मदद, TSCT ने बढ़ाया सहयोग का हाथ

इतना ही नहीं इस दौरान यात्रियों ने बस की तुलना बैलगाड़ी से कर दी. क्योंकि बस बहुत धीमी गति से झटके मारती हुई चल रही थी. इस सबका किसी ने वीडियो बना लिया. वीडियो बलिया से मऊ जा रही परिवहन निगम की बस का बताया जा रहा है.

परिवहन निगम की बसों का ये हाल

प्रदेश के परिवहन मंत्री बलिया नगर से ही हैं। जिन्होंने विभिन्न कार्यक्रमों के दौरान बलिया को मुंबई बनाने का दावा किया. लेकिन उसी मंत्रालय के अधीन परिवहन निगम की बसों का ये हाल है. जिनकी हालत बेहद खराब है. वीडियो में देखा जा सकता है कि बस की छत से पानी टपक रहा है. बस में यात्री भी बस की जर्जर हालत, बस के अंदर टपक रहे पानी और बस के ओवरलोडिंग के बारे में बात करते नजर आ रहे हैं.

छत से पानी टपक रहा है

यह वीडियो ओवरलोड बस में सफर कर रहे एक यात्री ने बनाया था. जब उन्होंने बस कंडक्टर से बस की छत से पानी अंदर रिसने और ओवरलोडिंग के बारे में पूछा तो बस कंडक्टर ने कहा कि बस पुरानी है. बारिश हो रही है, भला हम किसे बस में चढ़ने से मना कर सकते हैं?

एआरएम ने कहा- जांच होगी

इस संबंध में एआरएम बलिया ने बताया कि हम इसकी जांच कराते हैं कि यह बस बलिया डिपो की है। या कोई अन्य डिपो. क्योंकि यहां प्रतिदिन सैकड़ों वाहन आते हैं। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

खबरें और भी हैं

Latest News

डिजिटल धोखाधड़ी पर लगाम लगाने के लिए एक्सिस बैंक ने शुरू किया देशव्यापी ‘सेफ बैंकिंग’ अभियान डिजिटल धोखाधड़ी पर लगाम लगाने के लिए एक्सिस बैंक ने शुरू किया देशव्यापी ‘सेफ बैंकिंग’ अभियान
नागपुर, नवंबर 2026। डिजिटल बैंकिंग के बढ़ते इस्तेमाल के साथ साइबर धोखाधड़ी के मामले और उनके तरीके भी लगातार बदल...
तेजस्वी प्रकाश और अनीता हसनंदानी ने हिबा नवाब के साथ ‘लो चुड़ैल चली ससुराल’ के लिए बनाया मजेदार डिजिटल वीडियो
अंगदान करने वाले परिवारों का सम्मान समाज में मानवता की भावना को मजबूत करने की पहल : डॉ. अतुल मलिकराम
अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस पर सोनी सब के कलाकारों ने बताया ताकत और पुरुषत्व का असली मतलब
‘मेरी वाली चुड़ैल है’ म्यूजिक वीडियो को मिला दर्शकों का प्यार, ऐश्वर्या शर्मा और मुस्कान बामने समेत कई कलाकारों ने की तारीफ
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.