Ballia News: ग्राम प्रधान जय कुमार सिंह उर्फ जई सिंह का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

बलिया। दुबहर क्षेत्र की ग्राम पंचायत अखार के प्रधान जय कुमार सिंह उर्फ जई सिंह (90) का गुरुवार सुबह 10 बजे इलाज के दौरान निधन हो गया। मिलनसार और सहयोगी स्वभाव के साथ विकास पुरुष के रूप में पहचाने जाने वाले जई सिंह के निधन की खबर से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

जय कुमार सिंह 2000 से 2005 और फिर 2021 से अब तक ग्राम प्रधान पद पर रहे। अपने कार्यकाल में उन्होंने कई ऐतिहासिक कार्य किए, जिनका लाभ न सिर्फ ग्राम पंचायत अखार बल्कि आसपास के गांवों के लोगों को भी मिला। न्यायप्रियता, सूझबूझ और सबको साथ लेकर चलने की कला के कारण क्षेत्र के लोग उनका काफी सम्मान करते थे।

यह भी पढ़े - बलिया : सहतवार रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

अपने छात्र जीवन में जय कुमार सिंह पूर्व केंद्रीय मंत्री कल्पनाथ राय और जगदंबिका पाल के सहपाठी रहे थे। ग्राम पंचायत की राजनीति में सक्रिय रहते हुए वे कई बड़े नेताओं के करीबी माने जाते थे। उनके निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है, और बड़ी संख्या में लोग उनके आवास पर पहुंचकर संवेदना व्यक्त कर रहे हैं।

खबरें और भी हैं

Latest News

‘गोल्डन इम्पैक्ट अचीवर अवॉर्ड्स’ का तीसरा संस्करण होगा और बड़ा, देशभर से चुने जाएंगे 21 बदलावकर्ता ‘गोल्डन इम्पैक्ट अचीवर अवॉर्ड्स’ का तीसरा संस्करण होगा और बड़ा, देशभर से चुने जाएंगे 21 बदलावकर्ता
इंदौर। समाज में सकारात्मक बदलाव लाने वाले अनसुने और अनदेखे लोगों को सम्मानित करने वाली पहल ‘गोल्डन इम्पैक्ट अचीवर अवॉर्ड्स’...
स्कोडा ऑटो इंडिया ने नई कोडिएक 4x4 रेंज पेश की, कीमत 36.99 लाख रुपये से शुरू
एनर्जी और इंटेलिजेंस इन्फ्रास्ट्रक्चर तय करेंगे भारत की ताकत : गौतम अदाणी
‘बिन समझाए, सिर्फ माँ समझती है’: एसबीआई लाइफ ने मदर्स डे पर माँ के अंतर्ज्ञान को किया सम्मानित
‘हस्तिनापुर के वीर’ में गांधारी बनेंगी विवाना सिंह, निभाएंगी करुणा और अनुशासन के बीच उलझी माँ का किरदार
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.