- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- Ballia News : सब जूनियर स्टेट कराटे चैंपियनशिप में वैभवी सिंह ने जीता गोल्ड, नेशनल के लिए चयन
Ballia News : सब जूनियर स्टेट कराटे चैंपियनशिप में वैभवी सिंह ने जीता गोल्ड, नेशनल के लिए चयन
बलिया : लखनऊ में आयोजित सब जूनियर स्टेट कराटे चैंपियनशिप में बलिया की बेटी वैभवी सिंह ने गोल्ड मेडल जीतकर जिले का मान बढ़ाया है। उनकी इस शानदार उपलब्धि के बाद राज्य स्तरीय चयन समिति ने उन्हें नेशनल टूर्नामेंट के लिए चयनित किया है।
वैभवी कोच अंबिका भारद्वाज और प्रशिक्षक उन्नति भारद्वाज की देखरेख में ब्रह्मस्थान, मऊ में कराटे की बारीकियां सीख रही थीं।
24 से 26 अप्रैल तक लखनऊ में आयोजित सब जूनियर स्टेट कराटे चैंपियनशिप में सातवीं कक्षा की छात्रा वैभवी सिंह ने 40 किलो वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया।
उनकी इस स्वर्णिम सफलता से परिवार के साथ-साथ जिले के खेल प्रेमियों में खुशी की लहर दौड़ गई।
पिता अवधेश सिंह ने बताया कि वैभवी शुरू से ही होनहार रही है। अब उसका लक्ष्य राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतना है।
उन्होंने कहा कि बेटी की मेहनत, लगन और निरंतर अभ्यास की बदौलत ही उसका चयन राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए हुआ है।
