Ballia News : पूर्व महिला प्रधान और उनके पुत्र से मारपीट, मुकदमा दर्ज

बलिया : सहतवार थाना क्षेत्र के अतडरिया गांव में शनिवार की शाम पूर्व महिला प्रधान और उनके पुत्र के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना में दोनों घायल हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, पूर्व महिला प्रधान भागमनी देवी गांव में स्थित अपने डेरा से घर लौट रही थीं। इसी दौरान रास्ते में मंजू देवी और सुनैना वर्मा ने उन्हें गाली-गलौज करना शुरू कर दिया।

यह भी पढ़े - Ballia News : 14 वर्षीय भतीजे को गोली मारने वाला चाचा गिरफ्तार, पिस्टल व कारतूस बरामद

आरोप है कि जब भागमनी देवी ने इसका विरोध किया तो दोनों महिलाओं ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी।

शोर सुनकर उनका पुत्र हीरालाल वर्मा बीच-बचाव के लिए पहुंचा, लेकिन आरोपियों ने उसे भी नहीं छोड़ा। हीरालाल का आरोप है कि ईंट-पत्थर और लाठी-डंडे से हमला कर उसे भी घायल कर दिया गया।

घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने पुलिस को सूचना दी। सहतवार थाना पुलिस ने हीरालाल वर्मा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.