- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- Ballia News : स्टेट कराटे चैंपियनशिप में बलिया के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, 2 गोल्ड समेत 11 पदक...
Ballia News : स्टेट कराटे चैंपियनशिप में बलिया के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, 2 गोल्ड समेत 11 पदक
बलिया : कराटे एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में 24 से 26 अप्रैल तक चौक स्टेडियम, लखनऊ में आयोजित सब जूनियर, कैडेट और जूनियर स्टेट कराटे चैंपियनशिप में बलिया के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
इस प्रतियोगिता में बलिया को कुल 11 पदक मिले, जिनमें 2 स्वर्ण, 4 रजत और 5 कांस्य पदक शामिल हैं।
हनी सोनी और आयुष कुमार ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया। वहीं पलक गुप्ता, आयुष कुमार, अहिल रज़ा खान और ऋषि गुप्ता ने रजत पदक जीता।
इसके अलावा प्रिया मिश्रा, आलोक कुमार, रिया और अयुषी सिंह ने कांस्य पदक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया।
स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन के सचिव सुमित कुमार झा ने बताया कि शहर के भृगु आश्रम निवासी हनी सोनी ने लगातार तीसरी बार नेशनल चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया है। इससे पहले भी हनी ने राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर बलिया को गौरवान्वित किया था।
एसोसिएशन के अध्यक्ष बाल कृष्ण मूर्ति ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि जिले में स्पोर्ट्स कराटे का लगातार विकास हो रहा है और आने वाले समय में जनपद के खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान बनाएंगे।
प्रतियोगिता में कोच मुकेश कुमार और कमल यादव की भूमिका भी सराहनीय रही।
इस अवसर पर आरिफ हुसैन, नकुल रावत, आशीष कुमार, दिनेश गुप्ता, एडवोकेट राजेश श्रीवास्तव, घनश्याम गुप्ता, डॉ. अखिलेश सिन्हा, लाल बाबू रावत, सावन सर और संजीव वर्मा सहित कई लोगों ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।
