- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- Ballia News : ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से युवती की मौत, परिवार में मचा कोहराम
Ballia News : ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से युवती की मौत, परिवार में मचा कोहराम
बलिया : सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के महरो गांव में ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से एक युवती की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
चांडी-महरो मार्ग पर उनकी बाइक ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि पूजा सिंह गंभीर रूप से घायल हो गईं।
वहीं, बाइक चला रहे उनके भाई दीपक सिंह और साथ में मौजूद पांच वर्षीय बच्चा सुरक्षित बच गए।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल पूजा को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
बताया जा रहा है कि पूजा 29 अप्रैल को आयोजित एक तिलक समारोह में शामिल होने के लिए घर आई थीं।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। फरार ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक की तलाश जारी है।
