Ballia News : शार्ट बाउंड्री नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता में धरहरा बनी विजेता, जीराबस्ती रही उपविजेता

बलिया : शहर से सटे धरहरा में आयोजित शार्ट बाउंड्री नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता में मेजबान धरहरा की टीम ने विजेता का खिताब अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में टीम की विस्फोटक बल्लेबाजी ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया और धरहरा को प्रतियोगिता का चैंपियन बना दिया।

मुख्य अतिथि समाजसेवी संजय प्रसाद गुप्ता और विजय शंकर यादव ने विजेता एवं उपविजेता टीम को शील्ड और बल्ला देकर सम्मानित किया।

यह भी पढ़े - बलिया में सड़क हादसे: स्कॉर्पियो-ई-रिक्शा टक्कर में 5 घायल, भीमपुरा में बाइक सवार युवक की मौत

20 अप्रैल से धरहरा के आंगनबाड़ी ग्राउंड में रात्रिकालीन शार्ट बाउंड्री क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। प्रतियोगिता में आसपास की कई टीमों ने हिस्सा लिया।

पहले दिन उद्घाटन मैच अरसंडा और शिवपुर की टीम के बीच खेला गया, जिसमें अगरसंडा की टीम विजयी रही।

दूसरे दिन सोवई बांध और ब्रह्माईन की टीम आमने-सामने हुई, जिसमें ब्रह्माईन ने जीत दर्ज की।

तीसरा मुकाबला मेजबान धरहरा और खड़सरा के बीच खेला गया, जिसमें धरहरा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की।

चौथे दिन सेमीफाइनल मैच जीराबस्ती और ब्रह्माईन के बीच खेला गया, जिसमें जीत दर्ज कर जीराबस्ती ने फाइनल में जगह बनाई।

शनिवार रात खेले गए फाइनल मुकाबले में धरहरा और जीराबस्ती की टीमें आमने-सामने रहीं। रोमांचक मुकाबले में धरहरा ने जीत दर्ज कर विजेता ट्रॉफी अपने नाम की, जबकि जीराबस्ती उपविजेता रही।

रोजाना रात 8 बजे से 11 बजे तक खेले गए इस टूर्नामेंट में प्रत्येक मैच 8 ओवर का रखा गया था और हर टीम से केवल 9-9 खिलाड़ियों ने भाग लिया।

इस अवसर पर अमित गुप्ता, गोलू शर्मा, मुन्ना शर्मा, रवि शरण सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी और ग्रामीण मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.