Ballia News : अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, भेजा गया जेल

बलिया : पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत शहर कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

जानकारी के अनुसार, 25 फरवरी को मुकदमा वादी की तहरीर पर शहर कोतवाली पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। इसके बाद से ही पुलिस टीम अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रही थी।

यह भी पढ़े - बलिया में वाहनों के अवैध मॉडिफिकेशन पर सख्ती, प्रेशर हॉर्न-साइलेंसर लगाने पर होगी कड़ी कार्रवाई

इसी क्रम में रविवार को उप निरीक्षक अजय कुमार अपने हमराहियों के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि वांछित अभियुक्त शिव मंदिर मिढ्ढी के पास मौजूद है।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर अभियुक्त बजरंगी कमकर पुत्र अश्वनी कमकर, निवासी दलन छपरा रामपुर, थाना दोकटी, जनपद बलिया को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ धारा 137(2), 87, 64(1), 74, 142, 351(2) बीएनएस तथा 5(एल)/6 व 17 पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

खबरें और भी हैं

Latest News

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.