Ballia News : गंगा-सरयू घाटों पर नाव सुरक्षा को लेकर डीएम सख्त, बिना पंजीकरण नाव संचालन पर रोक

बलिया : जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने गंगा और सरयू नदी के विभिन्न घाटों पर बढ़ती भीड़ को देखते हुए नाव सुरक्षा को लेकर सख्त निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि मुण्डन संस्कार (ओहार) के चलते इन दिनों बड़ी संख्या में लोग घाटों पर पहुंच रहे हैं, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ गई है।

डीएम ने स्पष्ट किया कि केवल पंजीकृत नावों को ही नदी में संचालन की अनुमति होगी। अपंजीकृत नावों के संचालन पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा।

यह भी पढ़े - Ballia News : गंगा संरक्षण को लेकर डीएम सख्त, सिंगल यूज प्लास्टिक पर कार्रवाई के निर्देश

उन्होंने सभी नावों की सुरक्षा जांच अनिवार्य करते हुए निर्देश दिया कि हर नाव पर उसकी अधिकतम क्षमता, नाविक और मालिक का नाम तथा अंतिम जांच की तिथि स्पष्ट रूप से अंकित होना चाहिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि नावों में निर्धारित क्षमता से अधिक यात्रियों को बैठाना सख्ती से प्रतिबंधित रहेगा।

साथ ही प्रत्येक नाव पर पर्याप्त संख्या में लाइफ जैकेट, लाइफ बॉय और अन्य सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराना अनिवार्य होगा। सभी यात्रियों और नाविकों के लिए लाइफ जैकेट पहनना जरूरी होगा।

नाव संचालन के दौरान मोबाइल फोन का उपयोग और सेल्फी लेना भी प्रतिबंधित कर दिया गया है। खराब मौसम या तेज हवा की स्थिति में नाव चलाने पर पूरी तरह रोक रहेगी।

डीएम ने यह भी निर्देश दिया कि नदी किनारे किसी भी कार्यक्रम के आयोजन से पहले संबंधित थाने को सूचना देना अनिवार्य होगा।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि इन सभी नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराया जाए, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.