Ballia News : पंचायत चुनाव में देरी पर प्रधानों की मांग, कार्यकाल खत्म होने के बाद प्रशासक बनाए जाएं

बलिया : कलक्ट्रेट में सोमवार को ग्राम प्रधानों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी प्रतिनिधि को सौंपकर अहम मांग उठाई। प्रधानों ने कहा कि यदि पंचायत चुनाव निर्धारित समय पर नहीं कराए जाते हैं, तो वर्तमान प्रधानों का कार्यकाल 26 मई 2026 को समाप्त हो जाएगा। ऐसी स्थिति में वर्तमान प्रधानों को ही प्रशासक नियुक्त किया जाए।

प्रधानों का कहना है कि वे अपनी ग्रामसभा की मूलभूत समस्याओं से भली-भांति परिचित हैं और गांव के विकास की आवश्यकताओं को बेहतर तरीके से समझते हैं।

यह भी पढ़े - सनबीम स्कूल बलिया में ‘अंतर्यात्रा’ सांस्कृतिक संध्या का भव्य आयोजन, इतिहास और साहित्य से रूबरू हुए विद्यार्थी

उन्होंने तर्क दिया कि कार्यकाल समाप्त होने के बाद भी यदि उन्हें प्रशासक बनाया जाता है, तो गांवों में चल रहे विकास कार्य बाधित नहीं होंगे, बल्कि निरंतर जारी रहेंगे।

प्रधानों का मानना है कि बाहरी व्यक्ति की तुलना में वर्तमान प्रधान ही ग्राम पंचायत की जरूरतों, योजनाओं और स्थानीय समस्याओं को बेहतर ढंग से संभाल सकते हैं।

ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि उनकी मांग पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए वर्तमान प्रधानों को प्रशासक नियुक्त करने का निर्णय लिया जाए।

इस अवसर पर प्रधान बाला यादव, अमरनाथ सिंह, रामनारायण पासवान, मुनीब सिंह यादव, सतीश, मुकेश कुमार तिवारी, शिवकुमार, अनिल कुमार सिंह और विनोद सिंह सहित कई ग्राम प्रधान मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.