बलिया में शिक्षकों की समस्याओं को लेकर प्रतिनिधिमंडल ने बीएसए से की मुलाकात, जल्द समाधान का मिला आश्वासन

बलिया। उत्तर प्रदेश जूनियर हाई स्कूल (पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ, बलिया के पदाधिकारियों ने शिक्षकों एवं सेवानिवृत्त शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं को लेकर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी और वित्त एवं लेखाधिकारी से मुलाकात की। अधिकारियों ने समस्याओं के शीघ्र एवं नियमानुसार समाधान का आश्वासन दिया।

शिक्षक संघ के मांडलिक महामंत्री अजीत प्रताप, उपाध्यक्ष रवि कुमार, जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह यादव, जिला महामंत्री अरुणेश कुमार गिरी, जिला संरक्षक रफीउल्लाह तथा राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश के प्रांतीय उपाध्यक्ष रामनाथ पासवान के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार सिंह एवं वित्त एवं लेखाधिकारी (बेसिक शिक्षा) अशोक कुमार वर्मा से वार्ता की।

यह भी पढ़े - बलिया में दर्दनाक सड़क हादसा: अनियंत्रित कार की चपेट में आने से 10 वर्षीय बालक की मौत, ग्रामीणों ने किया हंगामा

बैठक के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने सेवानिवृत्त शिक्षकों के पेंशन प्रकरणों, जीपीएफ भुगतान, बीमा पत्रावलियों के निस्तारण, न्यायालय के आदेश पर चल रही शिक्षक समायोजन प्रक्रिया, कैशलेस चिकित्सा आवेदन तथा अवकाश अवधि में शिक्षकों से कराए जा रहे जनगणना कार्य के बदले उपार्जित अवकाश दिए जाने सहित कई महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाया।

प्रतिनिधिमंडल ने अधिकारियों का ध्यान लंबित मामलों की ओर आकृष्ट करते हुए समयबद्ध समाधान की मांग की। इस पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं वित्त एवं लेखाधिकारी ने समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक मामलों का नियमानुसार एवं न्यायोचित निस्तारण कराने का आश्वासन दिया।

अधिकारियों ने बैठक के दौरान ही संबंधित पटल सहायकों को आवश्यक निर्देश जारी करते हुए लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के लिए कार्रवाई करने को कहा।

शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने आशा व्यक्त की कि विभागीय स्तर पर सकारात्मक पहल के बाद शिक्षकों और सेवानिवृत्त कर्मचारियों की समस्याओं का जल्द समाधान होगा।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News: बाढ़ से निपटने की तैयारी तेज, पांच तहसीलों में प्रशासन ने किया मॉक ड्रिल Ballia News: बाढ़ से निपटने की तैयारी तेज, पांच तहसीलों में प्रशासन ने किया मॉक ड्रिल
बलिया। नदियों के बढ़ते जलस्तर और संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया...
बलिया में शिक्षकों की समस्याओं को लेकर प्रतिनिधिमंडल ने बीएसए से की मुलाकात, जल्द समाधान का मिला आश्वासन
Ballia News: शिव महापुराण कथा में उमड़ा जनसैलाब, पं. प्रदीप मिश्रा बोले- महादेव ही हर सकते हैं मनुष्य के पापों का बोझ
Sonbhadra Road Accident: सड़क किनारे खड़े टैंकर से कार टकराई, बलिया निवासी बहू और सेवानिवृत्त रेलवे इंजीनियर की मौत
Ballia News: छपरा एक्सप्रेस में 36.25 लाख रुपये के साथ युवक गिरफ्तार, आयकर विभाग को दी गई सूचना
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.